दीपवीर के रिसेप्शन पार्टी की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंची दीपिका, हॉल की तस्वीरें वायरल
Recommended Video

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद आज बैंगलौर में पहला रिसेप्शन होने वाला है और इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसके बाद इस हॉल को देखने के लिए दीपिका पादुकोण खुद पहुंची और ये सुनिश्चत किया की सबकुछ सही ढंग से हो गया है या नहीं इसी दौरान हॉल के अंदर की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो गईं जो कि सोशल मीडिया पर शेयर की गईं हैं। अभी से कुछ समय के बाद दोनो की पार्टी की शुरुआत हो जाएगी।
आज यानि 21 नवंबर के बाद अब 28 नवंबर के बैंगलौर में ही एक और पार्टी का आयोजन होना है। इसके बाद मुंबई वाली पार्टी 1 दिसंबर को होनी है..जिसमें पूरा बॉलीवुड आपको नजर आ सकता है।

इसका ये मतलब है कि रिसेप्शन की 2 नहीं बल्कि 3 पार्टियां होनी है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14- 15 नवंबर को इटली में शादी की थी और वहां, दोनों ने परिवार और खास दोस्तों के बीच कोंकणी और सिंधी रिति रिवाज से शादी की थी।
बता दें कि दीपिका पादुकोण का घर आज काफी अच्छी तरह से सजाया गया है जिसकी फोटोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं है। आप देखिए वायरल हुई दीपिका और हॉल की तस्वीर।


Click it and Unblock the Notifications