दीपिका की ये जवानी फिर हुई रणबीर की दीवानी
बॉलीवुड की यादगार मुहब्बतों में शामिल रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण के प्यार को कौन भूल सकता है। एक रिश्ता बना और टूट गया, लेकिन दोस्ती बरकरार रही। अब एक बार फिर दीपिका की जवानी उसी रणबीर की दीवानी हो गई हैं, जिनके नाम का कभी टैटू लगाया था।
खैर हमारी यह बात दीपिका की रियल लाइफ पर लागू हो या नहीं हो, लेकिन हां रील लाइफ में जरूर ऐसा हो रहा है। जी हां एक बार फिर रणबीर-दीपिका एक साथ पर्दे पर दिखने वाले हैं। इसका फर्स्ट लुक और ट्रेलर बाजार में आ चुका है। फिल्म का नाम है ये जवानी है दीवानी। दीपिका-रणबीर को एक बार फिर मिलाने वाले हैं फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी। अयान की इस फिल्म में दोनों की गजब केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।
दीपिका ने फिल्म में नैना का किरदार निभाया है और रणबीर ने बनी का। रेलवे स्टेशन पर दो बेस्ट फ्रेंड मिलते हैं और फिर अलग हो जाते हैं। छुट्टियां मनाने जाते हैं और फिर अलग हो जाते हैं, लेकिन दिल में छिपा प्यार फिर सामने आता है और कहानी को कई मोड़ देते हुए इस लव स्टोरी को सफल बनाता है। फिल्म में इनके साथ कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर भी हैं।
इससे पहले रणबीर-दीपिका ने बचना ऐ हसीनो में 2008 में काम किया था। वहीं से दोनों का रोमांस शुरू हुआ। 2010 में ब्रेक-अप हो गया। लेकिन फिल्म का ट्रेलर देखकर यही लगता है कि यह ब्रेक-अप दोनों के बीच की लव केमिस्ट्री को कम नहीं कर पाया। इस फिल्म का प्रोडक्शन करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत हो रहा है और 31 मई को यह रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
