कलर्स के टैंलेंट शो में दिखेंगी दीपिका पादुकोण
आज कल रियलिटी शो के जरिये अपनी फिल्मों का प्रमोशन करना एक आम बात हो गई है। तबी तो बड़े से लेकर छोटे कलाकार सभी अपनी फिल्मों के प्रोंमशन को लिए पहुंच जाते हैं रियलिटी शो में । खबर है कि बॉलीवुड हसीना दीपिका पादुकोण भी अपनी आने वाली फिल्म लफंगे-परिंदे के प्रमोशन के लिए कलर्स पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो इंडिया गॉट टैलेंट में दिखायी पड़ने वाली हैं।
देखें : लफंगे-परिंदे की तस्वीरें
आपको बता दें कि लफंगे-परिंदे में दीपिका के हीरो नील नीतिन मुकेश हैं, इस फिल्म में दीपिका एक ऐसी नेत्रहीन लड़की का किरदार निभा रहीं है जो अपनी कमजोरी को ही अपना हथियार बना लेती है। इस फिल्म के इस महीने रीलिज होने के आसार है।
इंडिया गॉट टैलेंट कलर्स टीवी दीपिका पादुकोण नील नीतिन मुकेश रियलिटी शो लफंगे परिंदे colors deepika padukone india got talent lafangey parindey neil nitin mukesh tv


Click it and Unblock the Notifications