..................... दीपिका पादुकोण की छपाक ओपनिंग, बॉलीवुड का सबसे बड़ा मिथक तोड़ेगी | deepika paduone’s chhapaak opening will break the biggest bollywood jinx - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण की छपाक ओपनिंग - टूटेगा बॉलीवुड का सबसे मनहूस रिकॉर्ड

दीपिका पादुकोण की छपाक का ट्रेलर सबने देखा है और सबको बहुत पसंद भी आया है। अब बस बेसब्री से फिल्म का इंतज़ार हो रहा है जो 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ होने जा रही है। और इस दिन बॉलीवुड का सबसे बड़ा मिथक टूटने जा रहा है।

दीपिका पादुकोण की छपाक, बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने वाली है इसमें किसी को दो राय नहीं है। और इसी के साथ वो साबित कर देंगी कि बॉलीवुड में नए साल की पहली फिल्म मनहूस नहीं होती है।

deepika-paduone-s-chhapaak-opening-will-break-the-biggest-bollywood-jinx

बॉलीवुड में जनवरी ओपनिंग को लेकर एक अजीब सा डर है। कोई भी फिल्म साल की पहली फिल्म नहीं बनना चाहती है क्योंकि सालों से साल की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। चाहे उसकी कितनी भी तारीफ हो, साल की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक पाती है।

पिछले साल विकी कौशल ने भी उरी के साथ ये मिथक तोड़ा लेकिन उरी एक देशभक्ति फिल्म थी और उस समय देश का माहौल बिल्कुल अलग था। दूसरी तरफ, एक हीरो की फिल्म और हीरोइन की फिल्म की ओपनिंग में वैसे भी अच्छा खासा अंतर हो जाता है। लेकिन अब ये अंतर दीपिका पादुकोण खत्म करेंगी और जनवरी पर से मनहूस का तमगा भी हटाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X