सास-ससुर और ननद को 'Kalki 2898 AD' फिल्म दिखाने ले गईं दीपिका पादुकोण, पति ने की जमकर तारीफ

Deepika Padukone

Deepika Padukone watch Kalki 2898 AD movie with family: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जमकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं वह सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। वहीं दूसरी ओर वह अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जी हां, इस फिल्म में दीपिका की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। इस फिल्म में वह प्रेग्नेंट सुमति के किरदार में नजर आ रही हैं। फैन्स से लेकर सितारे तक सभी दीपिका की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म देखने गए दीपिका के ससुराल वाले
जब दीपिका की फिल्म की इतनी तारीफ हो रही है तो पति और ससुराल वाले कैसे इस फिल्म को छोड़ सकते हैं। बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और उनके पापा मम्मी और बहन को थिएटर के बाहर देखा गया। दरअसल बीती रात पूरी फैमिली कल्कि 2898 एडी फिल्म देखने के लिए पहुंची थी और फैमिली को दीपिका लेकर आई थीं।

कैजुअल लुक में दिखीं दीपिका
इस दौरान दीपिका पादुकोण के लुक की भी जमकर तारीफ हो रही है। दीपिका ने डैनिम जींस और व्हाइट टॉप पहना है। वहीं बेबी बंप कवर करने के लिए उन्होंने ओवरसाइज कोट पहना है। खुले बाल आंखों पर चश्मा लगाए दीपिका काफी खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें कि रणवीर सिंह दीपिका का खास ख्याल रखते भी नजर आए।

इतना कमा चुकी है कल्कि
कल्कि के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। छठे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन 27.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म अभी तक 371 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन कर चुकी है। बता दें कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास,विजय देवरकोंडा, एस एस राजामौली भी नजर आ रहे हैं। फिल्म नाग अश्विन द्वारा डायरेक्ट की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X