..................... Deepika Padukone's unprofessional demand for Prabhas movie Spirit, She removed by makers! - Hindi Filmibeat

20 करोड़ रुपए, प्रॉफिट में हिस्सा और.. Deepika Padukone की गैर-पेशेवर डिमांड से हिल गए मेकर्स, फिल्म से निकाला

eepika padukone prabhas

Deepika Padukone- Prabhas Spirit Movie: दीपिका पादुकोण उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनका होना किसी भी फिल्म में चार चांद लगाता है। लेकिन ये बात भी सच है कि इस वक्त वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण काफी जल्दी प्रभास की फिल्म स्पिरिट में नजर आने वाली हैं और इसके लिए उन्होने काफी मेहनत की है। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि उनके फैंस को निराश कर देगा।

ग्रेटआंध्र की एक रिपोर्ट की मानें तो दीपिका ने इस फिल्म से हाथ धो लिया है। जी हां, कुछ ऐसा हुआ है कि मेकर्स ने उनको इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग इसके पीछे का जानना चाहते हैं। पता चला है कि उनकी कुछ मांगे ऐसी थीं जो कि काफी गैर-पेशेवर बताई जा रही हैं।

दीपिका पादुकोण से क्यों छिन गई फिल्म?

इस फिल्म को कबीर सिंह निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी बना रहे हैं। प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी काफी धमाकेदार होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने ही उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया। खबरों की मानें तो दीपिका को फिल्म इसलिए छोड़नी पड़ी क्योंकि उनका कुछ मनमुटाव संदीप रेड्डी वांगा के साथ हो गया था।

दरअसल फिल्म में काम 8 घंटे होना था लेकिन उन्होने सिर्फ 6 घंटे शूटिंग की। इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने फीस के तौर पर 20 करोड़ की डिमांड की और साथ कुल प्रॉफिट में हिस्सेदारी की मांग भी कर दी।

ये मामला यही नहीं रुका, दीपिका पादुकोण ने ये भी कहा कि वो तेलुगू भाषा में कोई डायलॉग नहीं बोलेंगी। इस तरह की बातों को बाद मेकर्स ने दीपिका को फिल्म से निकाल दिया। मेकर्स का कहना है कि ये दीपिका पादुकोण का बेहद गैर पेशेवर तरीका है।

हालांकि इस मामले को लेकर दीपिका पादुकोण की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि वो कब इन बातों पर अपनी चु्प्पी तोड़ती हैं।

Read more about: deepika padukone prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X