दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या ने लंदन में रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर

Siddharth Mallya

Siddharth Mallya got married in London: विजय माल्या के घर पर इन दिनों जश्न का माहौल बना हुआ है क्योंकि बेटे सिद्धार्थ की शादी जो है। बता दें कि सिद्धार्थ माल्या ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया हैंडल पर अनाउंस किया था कि वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम जैस्मिन है। जिसके साथ उन्होंने फोटो भी शेयर की थी। वहीं शादी की घोषणा करने के बाद अब सिद्धार्थ माल्या ने धूमधाम से शादी की है। उनकी शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

सामने आई शादी की तस्वीर
दोनों की शादी की तस्वीर में देखा जा सकता है कि जैस्मिन सफेद रंग की खूबसूरत गाउन में नजर आ रही हैं। वहीं सिद्धार्थ ब्लैक कलर का टक्सीडो सूट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों अपनी रिंग फिंगर की रिंग फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। बता दें कि दोस्तों और परिवार ने शादी में जमकर एंजॉय किया है।

कौन है जैस्मिन
जैस्मिन के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि जैस्मिन अमेरिका में रहती हैं। उन्हें हेरी पॉटर पसंद हैं। साथ ही में उन्हें घूमना फिरना भी अच्छा लगता है। उन्हें जानवरों से भी प्यार है और उनके पास हस्की, गोल्डन रिट्रीवर और एक कैट है।

जानें सिद्धार्थ के बारे में
बता दें कि 1987 में अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में सिद्धार्थ माल्या का जन्म हुआ था। जन्म के कुछ दिनों बाद विजय माल्या पूरे परिवार के साथ इंग्लैंड शिफ्ट हो गए थे। सिद्धार्थ ने बोर्डिंग स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया था। सिद्धार्थ ने रॉयल सेंट्रल स्कूल ऑफ स्पीच एंड ड्रामा में दाखिला भी लिया था। सिद्धार्थ कई शोज में काम भी कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X