पठान के सेट पर कभी काली तो कभी पीली बिकीनी में दिखीं दीपिका पादुकोण, तेज़ी से वायरल हुईं Leaked Pics

दीपिका पादुकोण स्पेन में अपनी अगली फिल्म पठान की शूटिंग कर रही हैं जहां से उनकी बिकीनी में तस्वीरें लगातार लीक हो रही हैं। दीपिका पादुकोण सेट पर कभी काली तो कभी पीली बिकीनी में दिखाई दीं और इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें लीक हो गईं जिन्हें किसी विदेशी पत्रिका ने लिया है।

ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि पठान में दीपिका पादुकोण एक्शन करती नज़र आएंगी। फिल्म में वो एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगे।

deepika-padukone-yellow-black-bikini-pics-leaked-from-pathaan-sets-viral-all-over-the-internet

माना जा रहा है कि पठान के बाद दीपिका पादुकोण की एंट्री यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स में हो सकती है जहां वॉर, पठान और टाईगर सीरीज़ के सितारे एक साथ किसी बड़ी समस्या को सुलझाते दिखाई देंगे।

हो चुकी हैं ट्रोल

हो चुकी हैं ट्रोल

हाल ही में दीपिका पादुकोण को गहराईयां के दौरान, बेहद revealing कपड़े पहनने के लिए काफी ट्रोल किया गया था। एक तरफ दीपिका पादुकोण ने काफी हॉट और सेक्सी लुक में फिल्म को प्रमोट किया था दूसरी तरफ, फिल्म के डायरेक्टर शकुन बत्रा इस बात से परेशान थे कि फिल्म में केवल दीपिका और सिद्धांत चतुर्वेदी के लव मेकिंग सीन पर बात हो रही है। फिल्म की रिलीज़ के बाद जब दीपिका पादुकोण ने ये underwater गहराईयां फोटोशूट करवाया तो एक बार फिर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया।

पिता पर बायोपिक की तैयारी

पिता पर बायोपिक की तैयारी

कुछ महीनों पहले दीपिका पादुकोण को पीवी सिंधू के साथ बैडमिंटन खेलते देखा गया जिसके बाद माना जा रहा था कि दीपिका पीवी सिंधू की बायोपिक में काम कर रही हैं। लेकिन इसके बाद दीपिका पादुकोण ने कंफर्म किया कि वो अपने पिता प्रकाश पादुकोण पर एक बायोपिक प्रोड्यूस कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण के पास शानदार प्रोजेक्ट्स की भरमार

दीपिका पादुकोण के पास शानदार प्रोजेक्ट्स की भरमार

दीपिका पादुकोण भले ही काफी समय से बड़े परदे से गायब हैं लेकिन इसका असर उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नहीं पड़ रहा है। दीपिका लगातार अच्छी कहानियां सुन रही हैं और अच्छे प्रोजेक्ट्स साईन भी कर रही हैं। इसलिए इस समय उनके पास एक तरफ बेस्ट कहानियां हैं तो दूसरी तरफ एक से एक कहानियों और बड़े बैनर के ऑफर्स हैं। हाल ही में उन्होंने भंसाली की बैजू बावरा रिजेक्ट कर दी है क्योंकि उन्हें मुंह मांगी फीस नहीं मिल रही थी।

पहले बनेंगी द्रौपदी और फिर सीता

पहले बनेंगी द्रौपदी और फिर सीता

मधु मंटेना ये साफ कर चुकी हैं कि उनकी आने वाली mytho - verse यूनिवर्स में दीपिका पादुकोण पहले सीता बनेंगी और उसके बाद द्रौपदी। जहां, सीता में रामायण को सीता की दृष्टि से दिखाया जाएगा और माना जा रहा है कि ये देवदत्त पटनायक की किताब पर आधारित हो सकती है वहीं द्रौपदी में महाभारत को द्रौपदी की दृष्टि से दिखाया जाएगा जो चित्रा बनर्जी की किताब द पैलेस ऑफ इल्यूजन्स पर आधारित है।

साथ में बड़े को स्टार्स

साथ में बड़े को स्टार्स

इन दो पौराणिक फिल्मों में दीपिका पादुकोण के अपोज़िट दो सुपरस्टार एक्टर्स के नाम की चर्चा शुरू से रही है। पहला तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू और दूसरे ऋतिक रोशन। माना तो ये भी जा रहा था कि सीता में महेश बाबू राम और ऋतिक रोशन ने रावण के किरदार के लिए हामी भर दी है। इस फिल्म की अनाउंसंमेंट बहुत ही भव्य स्तर पर दीवाली में होनी है।

अमिताभ बच्चन के साथ एक और फिल्म

अमिताभ बच्चन के साथ एक और फिल्म

इसके अलावा, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन के साथ अंग्रेज़ी फिल्म द इंटर्न के रीमेक में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण ऋषि कपूर के साथ नज़र आने वाली थी लेकिन उनके निधन के बाद अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर को इस फिल्म में रिप्लेस किया है। इससे पहले, बच्चन साहब और दीपिका की केमिस्ट्री की पीकू में काफी तारीफ हो चुकी है।

बदल रही हैं अपनी छवि

बदल रही हैं अपनी छवि

दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ आनंद की अगली एक्शन फिल्म फाईटर पर भी काम शुरू कर चुकी हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार ऋतिक रोशन के साथ दिखाई देंगी। फैन्स इस जोड़ी को देखने के लिए इतने ज़्यादा उत्साहित हैं कि अभी से ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे चुके हैं। इस फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण अपनी इमेज पूरी तरह से बदल कर रख देंगी।

कर रही हैं पठान की शूटिंग

कर रही हैं पठान की शूटिंग

दीपिका पादुकोण, शाहरूख खान के साथ यशराज फिल्म्स पठान में दिखाई देंगे। ये दीपिका और शाहरूख खान चौथी फिल्म होगी। इससे पहले दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस में दिखाई दे चुके हैं। दीपिका पादुकोण, शाहरूख खान और जॉन अब्राहम के साथ पठान की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X