पति रणवीर सिंह पर दीपिका पादुकोण को आया प्यार, सोशल मीडिया पर नोट लिखकर की बयां किया अपना हाल

Deepika Padukone

Deepika Padukone: बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पावर कपल में से एक हैं। दोनों एक -दूसरे के प्रति अपने प्यार को किसी ना किसी तरह है दर्शतें रहते हैं। रणवीर के बारें में तो सबको पता ही है वह दीपिका को लेकर अपने जज्बात कई बार बयां कर चुके हैं। परंतु दीपिका कम इसको लेकर बात करती हैं, लेकिन हाल ही में दीपिका ने भी अपने पति के लिए बहुत ही प्यारा सा नोट लिखकर अपना हाल बयां किया हैं।

दीपिका पादुकोण का इमोशनल नोट-

6 अगस्त को देशभर में फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया गया। आम जन से लेकर फिल्मी सितारें सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ फोटोज और स्पेशल नोट लिख रहे हैं। रात होते-होते अब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोस्ती को लेकर एक खास नोट लिखा। इसी के साथ उन्होंने पति रणवीर सिंह को टैग किया।

इस नोट में दीपिका ने लिखा, "अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करो। मैं यह बात हल्के में नहीं कह रही हूं। वास्तव में, आप जिस व्यक्ति से प्यार करते हैं उसमें सबसे मजबूत, सबसे खुशहाल दोस्ती पाते हैं। कोई ऐसा व्यक्ति जो आपके बारे में बहुत अधिक बोलता हो। कोई ऐसा व्यक्ति जिसके साथ आप हंस सकते हैं। उस तरह की हंसी जिससे आपके पेट में दर्द होने लगता है।

आगे दीपिका ने लिखा,- किसी ऐसे व्यक्ति से प्यार न करने के लिए जीवन बहुत छोटा है जो आपको उनके साथ मूर्ख बनने देता है। सुनिश्चित करें कि वे ऐसे व्यक्ति हैं जो आपको भी रोने देते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढें जिसे आप उस समय अपने साथ रखना चाहते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उस व्यक्ति से शादी करें जो जुनून, प्यार और पागलपन को एक साथ लाकर आपके अंदर प्रवाहित करे। एक ऐसा प्यार जो कभी कम नहीं होगा - भले ही पानी गहरा और अंधेरा हो।''

इस पोस्ट के आखिर में उन्होंने रणवीर को भी टैग किया। इस नोट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने लेकर सेलेब्स तक जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, रणवीर ने इस पोस्ट पर दिल वाले इमोजी लिखकर अपना प्यार दिखाया। जाहिर है कि दीपिका और रणवीर फैंस के पसंदीदा कपल में से एक से हैं।

दीपिका और रणवीर का रिश्ता-

दीपिका और रणवीर सिंह की लव स्टोरी बॉलीवुड गलियारों में फेमस है। उन्होंने छह साल तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी रचाई थी। इस कपल की लव स्टोरी राम-लीला से शुरू हुई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के गाने अंग लगा दे रे.. की शूटिंग के दौरान दोनों बहक गए थे। इस गाने में किसिंग सीन बहुत पैशनेट तरह से किया गया था। इसके बाद ही दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X