च्यूइंग गम के प्रचार में दीपिका
फिल्म ओम शांति ओम से सफलता की सीढियों पर चढने वाली अभिनेत्री दीपिका पादूकोण को ब्रान्ड के प्रचार में भी भारी सफलता मिल रही है। दीपिका ने अपने करियर की शुरूआत माडलिंग से की। शीर्ष माडल बनने के बाद शीर्ष अभिनेत्रियों में भी शुमार की जाने लगी है।
एड फिल्मों के लिए भी सबसे ज्यादा मांग दीपिका पादूकोण की ही है। चाहे वो पेप्सी हो, पैराशूट हो, टिसाट घडि़यां हो, इन सभी
के प्रचार में दीपिका पादुकोण का जलवा देख सकते है।
अब इसी कड़ी में जुड़ने जा रहा है रिंगले च्यूइंग गम। पहली बार किसी च्यूइंग गम के प्रचार के लिए फिल्मी सितारे को लिया जा रहा है। रिंगले च्युंगम वालों ने दीपिका को अपना नया ब्रांड अम्बेसडर बनाया है।
रिंगले के एक प्रवक्ता ने बताया, '' दीपिका युवाओं में बहुत लोकप्रिय है। दीपिका के ओरबिट से जुड़ने पर कम्पनी को काफी फायदा पहचेगा।''
दीपिका के लिए अच्छा है फिल्में चले या चले एड तो चल ही रहे है।


Click it and Unblock the Notifications