राजनीति में आना चाहती हैं दीपिका पादुकोण- इस मंत्री पद के लिए जाहिर की इच्छा!
Recommended Video

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में एक नई मकाम हासिल किया है और लगभग हर फिल्म में वो अपने धमाकेदार अभिनय से लोगों को चौंका देती है। हाल ही में उनको लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019 अवॉर्ड फंक्शन में देखा गया था और वो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहीं थीं। यहां पर बात करते हुए उन्होने राजनीति के विषय को लेकर भी चर्चा की। उनका कहना था कि वो पॉलिटिक्स के बारे में ज्यादा खास जानकारी नहीं रखती हैं लेकिन उनको पसंद है।
भविष्य में पॉलिटिक्स ज्वाइन करने को लेकर भी उन्होने काफी कुछ साफ कर दिया है। दीपिका पादुकोण का कहना है कि..सच कहें तो राजनीति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन मुझे मौका मिला तो मैं स्वच्छ भारत का मिनिस्टर बनना पसंद करुंगी।

मुझे सफाई करना काफी जयादा पसंद हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया और बताया कि जब मैं छोटी थी तो सभी मुझे रहने के लिए बुलाते थे और मुझे लगता था कि मैं बहुत फेमस हूं..
लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि वो मुझे केवल इसलिए बुलाते थे ताकि मैं उनके बेडरूम और अलमारी को साफ कर सकूं। मैं जब भी घर पर होती हूं तो सफाई करती रहती हूं। दीपिका पादुकोण काफी समय से फिल्मों में नहीं नजर आई है और वो अब 'छपाक' की शूटिंग शुरु कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications