सबसे खराब परफार्मेंस के लिए दीपिका को मिला केला

इमरान खान को 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' के लिए सबसे बुरा ऐक्टर और दीपिका पादुकोण को 'आरक्षण' में खराब ऐक्टिंग के लिए सबसे खराब ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। शाहरूख खान की फिल्म 'रा वन' को इस साल की सबसे खराब फिल्म और उसके डायरेक्टर अनुभव सिन्हा को सबसे खराब डायरेक्टर चुना गया।
वहीं सबसे खराब सपोर्टिंग ऐक्टर के लिए प्रतीक बब्बर को गोल्डन केला पुरस्कार दिया गया। सलामन खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' के गाने 'तेरी मेरी' को साल का सबसे बोरिंग गाना चुना गया। अमिताभ भट्टाचार्य को फिल्म 'थैंक यू' के गीत 'प्यार दो प्यार लो' के लिए सबसे खराब गीतकार के पुरस्कार से नवाजा गया।


Click it and Unblock the Notifications