दीपिका पादुकोण ने दमदार परफॉर्मेंस से जीता दिल, IMDb की मोस्ट पॉपुलर इंडियन फिल्म्स लिस्ट में निकलीं आगे

2024 दीपिका पादुकोण के लिए सफलता और खुशी का साल रहा है। इस साल तीन फिल्मों और मदरहुड के साथ, भारतीय सिनेमा की क्वीन ने एक बार फिर अपनी चमक दिखाई है।
IMDb ने अपने ईयर एंड रैंकिंग्स रिलीज की हैं, और प्रभास-दीपिका स्टारर साइंस फिक्शन एपीक "कल्कि 2898 AD" ने IMDb की मोस्ट पॉपुलर इंडियन मूवीज़ लिस्ट 2024 में टॉप पोजीशन हासिल किया है। ये रैंकिंग्स IMDb के 250 मिलियन मंथली विजिटर्स द्वारा पेज व्यूज़ के आधार पर हैं, जो भारतीय कंटेंट की बढ़ती ग्लोबल रीच को दर्शाता है।
दीपिका पादुकोण ने इस साल तीन बड़ी फिल्मों में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है, जिसमें 'फाइटर,' 'कल्कि 2898 AD' और 'सिंघम अगेन' का नाम शामिल है। फाइटर में उन्होंने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौर का किरदार निभाया है और एक्शन के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी। कल्कि 2898 AD में उन्होंने सुमति का किरदार निभाया है, जिसमें उन्होंने पर्दे पर मदरहूड को खूबसूरती से पेश किया है और ऑफ स्क्रीन भी अपनी मदरहुड की झलक दिखाई है। उनका फायर वाला सीन इस साल का एक आइकॉनिक पल बन गया है, और नाग अश्विन ने भी कह चुके हैं कि कल्कि में दीपिका का योगदान बहुत अहम था। आखिरी में, सिंघम अगेन में 'लेडी सिंघम' के रूप में दीपिका ने रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व किया है। अब सभी उनकी स्टैंडअलोन फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण, जो अपने अनोखे टैलेंट और पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं, इस साल भी अपनी उपलब्धियों से दिलों को जीतती रही हैं। इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने प्रतिष्ठित BAFTA सेरेमनी में अवॉर्ड प्रेजेंट कर इतिहास रचा, जो उनके ग्लोबल इनफ्लुएंस को दर्शाता है। वहीं, पर्सनल तौर पर, उन्होंने मदरहुड को अपनाया, जो उनके और उनके फैंस के लिए एक खुशी का खास पल था। सिनेमा की दुनिया में, दीपिका ने हिट फिल्मों की झड़ी लगाई, और एक बार फिर भारतीय सिनेमा की क्वीन के रूप में अपनी जगह को मजबूत किया।
चाहे वह डेडलाइन के 'डिसरप्टर्स' में अपनी वैश्विक सिनेमा में योगदान के लिए भारत को प्रमुखता से पहचान दिलाने वाली एकमात्र भारतीय स्टार के रूप में हो, या बॉलीवुड में अपनी सफलता की नई ऊंचाइयां छूने के रूप में, दीपिका का 2024 में सफर उनकी अपार सफलता को दर्शाता है।


Click it and Unblock the Notifications