देखिए: बिना मेकअप के कैसी दिखती हैं दीपिका पादुकोण
बैंगलोर। पर्दे पर अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना देने वाली दीपिका पादुकोण ने शाहरूख खान की फिल्म 'ओम शान्ति ओम' से अपने करियर का आगाज किया था। जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रेस टू' तक दीपिका ने अलग-अलग किरदार निभाये हैं।
अन्य अभिनेत्रियों की तरह दीपिका ने भी मॉडलिंग से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। फिल्मी दुनिया में आने के बाद दीपिका का नाम कई फिल्म स्टारों और क्रिकेटरों के साथ जोड़ा गया। फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में रणवीर कपूर के साथ काम करने वाली दीपिका के रणवीर से भी काफी लंबे समय तक रिश्ते रहे। इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया।
दीपिका ने फिल्म इंडस्ट्री के कई सीनियर कलाकारो जैसे अक्षय कुमार, सैफ अली खान के साथ काम किया है, वह कुछ बेहद भाग्यशाली अभिनेत्रियों में से हैं जिन्हें शाहरूख की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला।


Click it and Unblock the Notifications