दीपिका पादुकोण ने कार्तिक आर्यन से मांगा जन्मदिन का Return Gift, साथ में फिल्म
दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन असल ज़िंदगी में कितने करीब हैं पता नहीं लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती और मस्ती फैन्स को बहुत पसंद है। अब कार्तिक आर्यन के 30वें जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण ने ना सिर्फ कार्तिक आर्यन को जन्मदिन की बधाई दी बल्कि उनसे रिटर्न गिफ्ट भी मांग लिया है।
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने कार्तिक को जन्मदिन की दुआ के साथ दुआ की है कि काश वो दोनों जल्दी ही कोई मज़ेदार फिल्म साईन कर ले। बस, दीपिका की इस बात से तो फैन्स भी सहमत हैं।

कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड की पहली पसंद हैं और कॉमर्शियल और हल्की फुल्की फिल्मों का चेहरा। कार्तिक की फैन फॉलोइंग भी पिछले कुछ सालों में तेज़ी से बढ़ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











