शाहरुख के बाद दीपिका भी कोलकाता की फैन!

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को कोलकाता बेहद पसंद है। कोलकाता शाहरुख के पसंदीदा शहरों में से एक है फिर चाहे उसके पीछे उनकी करीबी दीदी ममता बैनर्जी हों या फिर कोलकाता को लोगों की बातों की मिठास। हाल ही में दीपिका पादुकोण भी कोलकाता शहर के रंग में रंगी नज़र आईं। दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पीकू की शूटिंग के दौरान कोलकाता गयीं जहां पर उन्हें इतना प्यार और अपनापन मिला की वो कोलकोता का दीवानी हो गयीं।

Deepika Padukone

हालांकि दीपिका पादुकोण के दिल में एक कसक रह गयी कि वो अभिनेत्री सुचित्रा सेन से नहीं मिल सकीं। सुचित्रा सेन सिनेमा जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। कुछ समय पहले ही सुचित्रा सेन का निधन हो गया। दीपिका पादुकोण को इस बात का दुख है कि वो कोलकाता गयीं लेकिन सुचित्रा सेन से नहीं मिल सकीं। चूंकि दीपिका का मानना है कि सुचित्रा सेन एक ऐसी अभिनेत्री थीं जो ना कि खूबसूरती में बल्कि अभिनय में भी सबसे बेहतरीन थीं।

दीपिका पादुकोण ने बताया कि उन्हें कोलकाता के लोग उनका बर्ताव और उनका प्यार से बात करना बेहद पसंद है। कोलकाता आने का बहुत समय से उनका मन था और इस बार जब वो पीकू की शूटिंग के दौरान कोलकाता पहुंची तो उनका वो सपना भी पूरा हो गया। कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन भी कोलकाता शहर की तरीफ करते देखे गये थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X