वाह रे दोस्ती, रणबीर की फुटबॉल टीम के लिए दुआ कर रही हैं दीपिका
एक तरफ रणबीर तो अपने पुराने रिश्ते, अपने प्यार को भुलाकर एक नयी राह पर चल निकले हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ। लेकिन वहीं रणबीर की पूर्व प्रेमिका और इस वक्त बॉलीवुड की नंबर वन हिरोइन दीपिका पादुकोण आज भी अपने और रणबीर के प्यार को भुला सकने में नाकामयाब सी नज़र आती हैं। आज भी रणबीर की हर एक खुशी में दीपिका अपनी भी खुशी जाहिर करती हैं और रणबीर की सफलता की दुआ करती हैं।
हाल ही में रणबीर कपूर ने अपने फुटबॉल टीम का उद्घाटन किया और अपनी टीम के लोगो का प्रमोशन किया, उसी दौरान दीपिका पादुकोण मे ट्विटर अकाउंट के जरिये रणबीर कपूर और उनकी पूरी टीम को ढ़ेर सारी बधाईयां दीं। रणबीर की आईएसएल टीम, मुंबई सिटी एफसी काफी चर्चा में है। रणबीर कपूर की टीम होने के नाते इस टीम को सुर्खियों में जगह मिलना तो मुनासिब था ही, साथ ही अब दीपिका की दुआएं मिलने के बाद ये टीम और भी ज्यादा चर्चा में आ गयी है।
करन जौहर की पार्टी में कुछ दिन पहले ही रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ साथ में नज़र आए, दोनों साथ में एक ही कार में गये और पार्टी के दौरान साथ में वक्त बिताया। लेकिन इन बातों से दीपिका को शायद किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं महसूस होती। बुरा तो लगता होगा शायद लेकिन दीपिका ने हमेशा यही कहा है कि वो और रणबीर अब सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
खैर ये दीपिका और रणबीर की ये दोस्ती फले फूले और दोनों अपनी जिदंगी अपने करियर में सफल हों यही हमारी कामना हैं। लेकिन इतना तो जरुर है कि दीपिका आज भी रणबीर से जुड़ी हर एक बात से जितना प्रभावित होती हैं उससे ये तो जाहिर होता है कि वो आज भी रणबीर को कितना मानती हैं। वैसे दीपिका को बुरा ना लगे और वो असहज ना हों इसलिए तमाशा फिल्म जिसमें रणबीर और दीपिका साथ में नज़र आने वाले हैं की शूटिंग के दौरान रणबीर ने कैटरीना को सेट पर आने से मना कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
