दीपिका पादुकोण ने लंबे समय बाद लिखा पोस्ट, प्रभास के जन्मदिन पर शेयर की तस्वीर

By Filmibeat Desk

एक्ट्रेस शेयर किया। बाहुबली स्टार प्रभास के 41 वें जन्मदिन पर उन्होंने कई शुभकामनाए दी है। दीपिका पादुकोण जल्द ही नाग अश्विन की अगली फिल्म में प्रभास के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाली हैं। ऐसे में, अपने सह-अभिनेता प्रभास के जन्मदिन पर, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

अभिनेत्री ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट प्रभास। आपको शुभकामनाएं और खुशी हमेशा मिले। आशा है कि आपके पास एक शानदार वर्ष है।

जब से इस बहुभाषी पैन-इंडिया फिल्म की घोषणा हुई है, प्रशंसक यह अनुमान लगाने में व्यस्त हैं कि आखिर यह फिल्म कैसी होगी। हमारे देश के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स को एक साथ देखना, निश्चित रूप से दर्शकों और उनके प्रशंसकों के लिए यादगार एवं मनोरंजक अनुभव होगा।

Deepika Padukone

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले निर्देशक नाग अश्विन ने प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ अपनी अगली फिल्मी की घोषणा की थी। निर्माताओं ने एक वीडियो जारी कर लिखा था कि पूरे सालों में हमें कुछ असाधारण महिलाओं के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। हम अपनी 50 साल की यात्रा पर गर्व के साथ दीपिका पादुकोण का स्वागत करते हैं।

फिल्म का अभी तक कोई टाइटल तय नहीं हुआ है। ये फिल्म 2021 पर फ्लोर पर जाएगी। बताया जा रहा है कि साल 2022 में फिल्म किसी समय पर भी रिलीज हो सकती है। इसे लेकर कोई घोषणा जल्द हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X