दीपिका पादुकोण ने दी नए साल की शुभकामनाएं, साल की पहली तस्वीर देख हंसते रह जाएंगे
दीपिका पादुकोण ने नए साल का स्वागत अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर डाल कर किया है। दीपिका ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर कर नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस तस्वीर को देख आप भी हंसते रह जाएंगे। तस्वीर में नन्हीं सी दीपिका, मूंछें लगाकर, बिल्कुल बाबूमोशाय अंदाज़ में बैठी हैं। अब या तो वो पूरे कॉस्ट्यूम में तैयार होकर खेल रही हैं या फिर इस कॉस्ट्यूम में स्कूल जाने वाली हैं।
कारण जो भी हो दीपिका की ये तस्वीर फैन्स को पसंद बहुत आ रही है और वो उनके इंस्टाग्राम पर भर भर कर उन्हें कमेंट कर रहे हैं। दीपिका ने तस्वीर के साथ फैन्स को विश किया कि आपके पास नए साल में विचारों की शुद्धता हो।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण को अकसर ही अपने बचपन की तस्वीरें, फैन्स के साथ शेयर करना काफी पसंद है। कुछ समय पहले भी उन्होंने अपने बचपन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।
आपको दिखाते हैं बॉलीवुड स्टार्स के स्कूल - कॉलेज की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












