सारे सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने के बाद- दीपिका पादुकोण ने अब शेयर की ऑडियो डायरी, फैंस को दी नए साल की बधाई

By Filmibeat Desk

31 दिसंबर की रात दीपिका पादुकोण के फैंस तब हैरान परेशान हो गए, जब सोशल मीडिया पर बने उनके सभी अकाउंट से सारे पोस्ट डिलीट हो गए। कई लोगों ने सोचा की दीपिका का अकाउंट हैक कर लिया गया है। ट्विटर पर दीपिका ट्रेंड हो रही थीं। लेकिन इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि आखिर दीपिका के सारे पोस्ट डिलीट कैसे हुए।

बहरहाल, अभिनेत्री ने अब ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ऑडियो डायरी शेयर की है और फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं और अपनी भावनाएं शेयर की हैं। जाहिर है फैंस इससे बेहद खुश हैं।

Deepika Padukone

ऑडियो डायरी में दीपिका ने कहा, "हेलो, आप सभी का मेरी ऑडियो डायरी में स्वागत है जहां मैं अपने विचार और फीलिंग्स शेयर करती हूं। आप सभी मुझसे सहमत होंगे 2020 अनिश्चितताओं से भरा साल था, लेकिन मेरे लिए यह साल आभार जताने के लिए भी महत्वपूर्ण था। जहां तक 2021 की बात है तो मैं अपने और अपने आस-पास सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करती हूं। आप सभी को नए साल की बधाई।"

दीपिका इन दिनों रणथंभोर में रणवीर सिंह के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। दोनों ने नए साल का जश्न वहीं मनाया। गौरतलब है कि दीपिका इस साल फिल्म '83, शकुन बत्रा की फिल्म और नाग अश्विन की फिल्म में प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X