बर्थडे पर पति रणवीर सिंह संग दीपिका पादुकोण ने किया जबरदस्त मजाक, फनी वीडियो देखिए

रणवीर सिंह आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर सभी को उनकी बीवी दीपिका पादुकोण के स्पेशल पोस्ट का इंतजार था कि आखिर वह किस अंदाज में उन्हें विश करती हैं। दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को बेहद फनी अंदाज में विश किया और खास वीडियो शेयर की।

दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट को देख बिग बॉस फेम शहनाज गिल के फैंस भी काफी खुश हुए। ऐसा इसीलिए क्योंकि शहनाज गिल के वायरल हुए रील वीडियो सड्डा टॉमी पर ही दीपिका पादुकोण ने ने रणवीर सिंह के साथ वीडियो पोस्ट किया है।

Deepika Padukone

इस वीडियो में दीपवीर मस्ती करते दिख रहे हैं। दीपिका ने लिखा तुम मेरे फेवरेट पर्सन हो, जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज तुम्हारा बर्थडे है और हमें शांति रखनी चाहिए कि तवाडा कुत्ता टॉमी और साड्डा कुत्ता कुत्ता।इस मजेदार वीडियो के सामने आने के 15 मिनट के अंदर 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया।

शहनाज गिल की आवाज में ये डायलॉग और इंस्टाग्राम रील खूब वायरल हुई थी। अब तक कई स्टार्स इस पर अपना वीडियो बनाकर पोस्ट कर चुके हैं और अब दीपिका और रणवीर ने भी इस डायलॉग पर अपना वीडियो पोस्ट किया। जिसे देखने के बाद शहनाज गिल के फैंस भी खासा उत्साहित हैं।

पहली फिल्म

पहली फिल्म

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की साथ में पहली फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला थी। जिसमें दोनों ही रील रोल में भंसाली की फिल्म में नजर आए थे।

भंसाली की फिल्म से शुरू हुई लवस्टोरी

भंसाली की फिल्म से शुरू हुई लवस्टोरी

संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला से ही दोनों का लव एंगल शुरू हुआ था। दोनों ने फिल्म में काम किया और फिर एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

किस सीन कट के बाद भी कीस करते रह गए थे दीपवीर

किस सीन कट के बाद भी कीस करते रह गए थे दीपवीर

'अंग लगा दे' गाने में दोनों का एक किसिंग सीन था। इस सीन के बाद ही दोनों के बीच पकने वाली खिचड़ी भी आम हो गई थी। कहा जाता है कि किस सीन खत्म होने के बाद संजय लीला भंसाली ने कट कह दिया था लेकिन दोनों स्टार कुछ पल के लिए रूके नहीं और किस करते रहे। इस वाक्या ने पूरी टीम को चौंका दिया था।

कई फिल्मों में साथ में काम किया

कई फिल्मों में साथ में काम किया

दीपिका और रणवीर ने फाइनडिंग फैन, रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी चार फिल्मों में साथ में काम किया है। चार में से तीन फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X