..................... Deepika Padukone Wins ‘Global Achiever’s Award’ For Best Actress, Becomes Only Indian To Get This | दीपिका पादुकोण सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए 'ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड' पाने वाली एकमात्र भारतीय बनीं - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए 'ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड' पाने वाली एकमात्र भारतीय बनीं

अपनी ग्लोबल लोकप्रियता साबित करते हुए, दीपिका पादुकोण ने एक अंतरराष्ट्रीय मंच द्वारा 'बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' के लिए फिल्म बिरादरी में उनकी उपलब्धियों के लिए ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2021 हासिल किया है। इस सूची में बराक ओबामा, जेफ बेजोस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो इत्यादि जैसे दुनिया भर के अन्य लोकप्रिय नाम शामिल हैं।

ग्लोबल अवार्ड 2021, को इस वर्ष 3000 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए है। जूरी के लिए विजेताओं को शॉर्ट-लिस्ट करना कठिन था क्योंकि सभी नामांकनों का अपने-अपने क्षेत्र में एक सफल ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।

Deepika Padukone

दीपिका एक वैश्विक आइकन हैं, जो न केवल अपने फैशन स्टेटमेंट से बल्कि अपनी फिल्मों और परफॉर्मेंस स्किल्स के लिए भी खूब सराहना बटोरती हैं। भारत में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में जानी जाने वाली, दीपिका ने अपनी कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है।

साल 2018 में, टाइम मैगज़ीन ने उन्हें दुनिया भर के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक का नाम दिया था। वह सूची में स्थान हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री बनीं थी। एक साल बाद, दीपिका को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 26वें वार्षिक क्रिस्टल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसके साथ वह दावोस 2020 विजेताओं की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री बनी थीं।

दीपिका पादुकोण वैराइटी की लगातार दूसरी बार 'इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट' में प्रदर्शित होने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री थीं, जो दुनिया भर में मनोरंजन में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाती है।

इन वर्षों में, दीपिका ने अपने काम से वैश्विक प्रभाव पैदा किया है, फिर चाहे वह उनकी फिल्म चॉइस हो या उनका फाउंडेशन 'लिव लव लाफ'!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X