..................... Deepika Padukone wins Filmfare best actress award for Ram Leela - Hindi Filmibeat

रामलीला के लिए दीपिका को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड- फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2014

दीपिका पादुकोण के अलावा अगर किसी और को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिलता तो शायद ये कोई अलग खबर होती। लेकिन जैसा कि सभी को पहले से अंदाजा था दीपिका पादुकोण को फिल्म रामलीला के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2014 के दौरान बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दीपिका पादुकोण के साथ राम लीला में रणवीर सिंह मुख्य किरदार में थे। लेकिन जैसा कि सभी दर्शकों का फिल्म देखने के बाद कहना था दीपिका के सामने रणवीर सिंह भी फीके पड़ गये। और दीपिका ने रणवीर सिंह के जोश को भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के सामने बेजान कर दिया। द

दीपिका पादुकोण के अलावा साल 2013 में कोई भी ऐसी एक्ट्रेस नहीं थी जिसके हिस्से में एक से ज्यादा हिट फिल्म आई हो। जबकि दीपिका पादुकोण ने साल 2013 में बैक टू बैक पांच लगातार 100 करोड़ फिल्में की और साल 2013 की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही हिरोइन बन गयीं। दीपिका पादुकोण की एक्टिंग के आगे शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह तक नहीं टिके। चाहे वो ये जवानी है दीवानी हो या फिर चेन्नई एक्सप्रेस या फिर राम लीला। सभी फिल्मों में दर्शकों को दीपिका की एक्टिंग के सामने बड़े से बड़ा सुपरस्टार भी फीका ही लगा। दीपिकी कि एक्टिंग की हर एक फिल्म में जमकर तारीफ हुई।

यहां तक कि बॉलीवुड एक्टरों ने भी ये मान लिया कि दीपिका पादुकोण इस समय बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस हैं। साल 2013 तो पूरी तरह से दीपिका के ही नाम रहा। साल 2014 में अभी तक जितने भी अवॉर्ड फंक्शन हुए हैं सभी में दीपिका पादुकोण को ही बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है। और उम्मीद है कि आने वाले और अवॉर्ड फंक्शन्स के दौरान भी दीपिका ही बेस्ट एक्ट्रेस की हकदार होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X