एटली और अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, पहली बार करेंगी ऐसे सीन्स...

फिल्ममेकर एटली के अगले बड़े प्रोजेक्ट, AA22xA6, के इर्द गिर्द का उत्साह और बढ़ गया है। क्योंकि इंडस्ट्री के सोर्सेज ने कन्फर्म किया है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण की एक महत्वपूर्ण भूमिका है, एक ऐसी भूमिका जो दर्शकों पर हमेशा के लिए असर डालने के लिए तैयार है। एक जाने माने पब्लिकेशन की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका, जो परदे पर सादगी को शक्ति के साथ बैलेंस करने की अपनी क्षमता के लिए जानी जाती हैं, एक ऐसे किरदार में कदम रख रही हैं जिसे खतरनाक और फ़िल्म की कहानी के लिए जरूरी बताया गया है।
दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म किंग का शेड्यूल खत्म करने के बाद अक्टूबर के अंत तक अल्लू अर्जुन और एटली के साथ अपनी नई साइ-फाई एक्शन फिल्म की शूटिंग में जुड़ने वाली हैं। सूत्रों ने साफ कर दिया है कि उनका रोल कैमियो नहीं है, बल्कि फिल्म की कहानी के लिए बेहद अहम है। फिल्म की टीम से जुड़े एक अंदरूनी सूत्र ने बताया, "जब जून में दीपिका इस प्रोजेक्ट से जुड़ी थीं, तभी से उनका रोल तय था और उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। उनका किरदार दमदार है और कहानी के पहले और दूसरे हिस्से के लिए बहुत जरूरी भी है।"
यह अब साफ हो गया है कि दीपिका पादुकोण का रोल सिर्फ कैमियो या छोटा-सा हिस्सा नहीं है, बल्कि पूरी कहानी में अल्लू अर्जुन के साथ जुड़ा हुआ एक गहरा और अहम किरदार है।
सोर्स ने आगे बताया कि अल्लू अर्जुन एटली की अगली फिल्म में पूरा फैमिली ट्री निभाने वाले हैं। इस फिल्म में वो दादा, पिता और दो बेटों के किरदार में नजर आएंगे। यानी एक साथ चार रोल, जो उनके करियर की पहली मल्टीपल रोल वाली फिल्म होगी।
सोर्स ने आगे बताया कि, "हालांकि शुरुआत में एटली थोड़ा हिचकिचा रहे थे, लेकिन अल्लू अर्जुन ने खुद चारों किरदार निभाने की जिद की। जब लुक टेस्ट किया गया तो यह फिल्म के पक्ष में साबित हुआ। अब दर्शकों को एक टिकट की कीमत में अल्लू अर्जुन के चार अलग-अलग अवतार देखने को मिलेंगे।"
दीपिका पादुकोण ने इस प्रोजेक्ट के लिए अक्टूबर के आख़िरी हफ्ते से दिसंबर के अंत तक की डेट्स ब्लॉक कर दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पहले शेड्यूल में उनकी भूमिका को सेटअप करने वाले सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे। वहीं, नवंबर का महीना बड़े पैमाने पर तैयार किए गए एक्शन सीन्स के लिए रखा गया है, जिसमें एक चेज़ सीक्वेंस भी होगा, जिसे एटली और उनकी साउथ कोरिया से आई स्टंट टीम डिज़ाइन कर रही है। सूत्र ने यह भी जोड़ा कि, दिसंबर में यूनिट यूएई जाएगी, जहां अल्लू अर्जुन और दीपिका एक अहम ट्विस्ट और इमोशनल सीन्स शूट करेंगे, जो फिल्म की कहानी का बड़ा मोड़ साबित होंगे।
एटली, जिन्होंने अपनी फिल्मों में दमदार एक्शन और गहरी इमोशनल कहानियों को जोड़कर खास पहचान बनाई है, उन्होंने इस किरदार को खास तौर पर दीपिका पादुकोण को ध्यान में रखते हुए लिखा है। माना जा रहा है कि दीपिका की मौजूदगी फिल्म के पहले हिस्से को इमोशनल गहराई और ड्रामेटिक इंटेंसिटी देगी, वहीं उनका रोल कहानी को आगे बढ़ाकर फिल्म को और भी ग्रैंड बनाएगा।
दीपिका पादुकोण के फैन्स के लिए यह अपडेट बेहद दिलचस्प है। उन्होंने हमेशा ऐसे रोल चुने हैं, जो स्टीरियोटाइप्स को तोड़ते हैं और मेनस्ट्रीम सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ाते हैं। चाहे पद्मावत हो या छपाक, या फिर जवान में उनका स्पेशल अपीयरेंस, दीपिका ने हर बार अपनी अदाकारी से लोगों को चौंकाया है। अब AA22xA6 में वह एक बार फिर अपने ऑन-स्क्रीन पर्सोना को नए अंदाज़ में पेश करने जा रही हैं, और इस बार भी एटली की अनोखी सिनेमैटिक स्टाइल के साथ, जिनके साथ वह जवान में काम कर चुकी हैं।
फिल्म अभी भी पूरी तरह से राज़ में लिपटी हुई है, लेकिन जब नाम एटली और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारों का जुड़ता है, तो उम्मीदें अपने आप ही आसमान छूने लगती हैं। जैसे-जैसे यह प्रोजेक्ट अपनी ऑफिशियल अनाउंसमेंट के करीब पहुंच रहा है, सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह कोलैबोरेशन आखिर किस रूप में सामने आता है। इस बीच, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इन दिनों किंग की शूटिंग के लिए पोलैंड में बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications