''दीपिका पादुकोण को फिल्म छपाक के लिए नेशनल अवार्ड मिलेगा, वह शानदार एक्ट्रेस हैं''
जी हां, यह कहना है म्यूजिक डाइरेक्टर- सिंगर हिमेश रेशमिया का। इस वीकेंड दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'छपाक' को प्रमोट करने इंडियन आइडल-11 के सेट पर पहुंची। जहां पर उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ 'नाम तेरा' गाने पर परफॉर्म भी किया। हिमेश ने दीपिका के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि- दीपिका शानदार एक्ट्रेस हैं और फिल्म छपाक के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड और बाकी सारे अवार्ड मिलने वाले हैं।
बता दें, हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो 'नाम तेरा तेरा' में दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। गाना सुपरहिट रहा था और उस वीडियो को देखकर ही फराह खान ने दीपिका को उनकी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' में कास्ट किया था।

इस बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा- "फराह खान ने वो वीडियो देखने के बाद ही मुझे फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट कास्ट किया था। इसलिए मैं हिमेश सर को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया।"
हिमेश ने दीपिका के साथ अपनी दो तस्वीर शेयर की.. और लिखा- 'दीपिका के साथ फिर से नाम है तेरा पर परफॉर्म करके बहुत मजा आया। वे एक अद्भुत प्रतिभा हैं। उन पर गर्व है। छपाक एक अविस्मरणीय फिल्म है। वे एक अनूठी कलाकार हैं।'
इतना ही नहीं.. बल्कि उन्होंने दूसरी तस्वीर पर यह भी लिखा कि- 'दीपिका फिल्म छपाक के लिए नेशनल अवॉर्ड और देश का हर अवॉर्ड जीतने वाली हैं. वे ऐतिहासिक हैं. नाम है तेरा से लेकर छपाक तक, मुझे उनपर बहुत गर्व है. वे सुपर टैलेंटेड हैं. मेघना गुलजार कमाल हैं. उनका ट्रेलर मुझे अच्छा लगा. मैं ये फिल्म देखने के लिए उत्साहित हूं. इंडियन आइडल को शनिवार-रवोवार को देखिए. बढ़िया टैलेंट, बढ़िया शो.'


Click it and Unblock the Notifications
