तो दीपिका पादुकोण अब निभाएंगी रेखा का किरदार!
बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मों के रिमेक में निर्देशक खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लिहाजा, इस कड़ी में नया नाम है वर्ष 1988 में आई सुपरहिट फिल्म 'खून भरी मांग' का। इस फिल्म में मुख्य भूमिका एक्ट्रेस रेखा ने निभाया था, जिसे आज भी याद किया जाता है।

खबरों के अनुसार, यह फाइनल हो गया है कि रेखा की सुपरहिट फिल्मों में से एक 'खून भरी मांग' का रीमेक बनने जा रहा है। इतना ही नहीं खबरें तो यहां तक आ रही हैं कि कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी।
सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म में लीड रोल के लिए दीपिका को एप्रोच किया गया है। और दीपिका ने फिल्म की स्क्रिप्ट में दिलचस्पी दिखाई है। आपको बता दें, फिल्म 'खून भरी मांग' में रेखा, राकेश रोशन, कबीर बेदी और शत्रुघ्र सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
अब रेखा के किरदार के लिए तो दीपिका को अप्रोच किया गया है। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में कबीर बेदी के किरदार में कौन नजर आएगा। क्योंकि खून भरी मांग में कबीर बेदी ने काफी खतरनाक और निगेटिव किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications