दीपिका को मिली ये ब्लॉकबस्टर फिल्म.. ऐश्वर्या राय OUT.. फाइनल है!
ये कन्फर्म हो चुका है कि संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म पद्मावति में रानी पद्मावति का किरदार अब दीपिका पादुकोण ही निभाएंगी। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर श्रेयस पौराणिक ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वे इस फिल्म के लिए म्यूज़िक तैयार कर रहे हैं।

इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि इस फिल्म में रानी पद्मावति के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण को ही साइन किया है, जिसके अपोज़िट रणवीर सिंह होंगे। आपको बता दें कि पिछले दिनों भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी ने काफी धूम मचाई थी, जिसके बाद अब पद्मावति फिल्म बनाने का सोचा गया है। यह फिल्म चित्तौड़ की रानी पद्मावति के प्रति खूंखार सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के दीवानेपन पर आधारित होगी। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होगी।
ALERT: आ रही है ये सुपरहिट जोड़ी.. धमाकेदार सीक्वल के साथ!
रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी। 'पद्मावती' नाम से बनने वाली इस फिल्म को प्रकाश कपाडिय़ा ने लिखा है जो इससे पहले संजय लीला भंसाली के साथ 'देवदास','ब्लैक','सांवरिया' और 'बाजीराव मस्तानी' लिख चुके हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में संजय लीला भंसाली ने एक ओपेरा-गीत 'पद्मावती' का पेरिस के प्रतिष्ठित ओपेरा हाउस में रंगमंच पर प्रदर्शित किया था। इस ओपेरा गीत को वहाँ की जनता ने खड़े होकर सलामी दी थी। रंगमंच पर पद्मावती की सफलता ने संजय लीला भंसाली को जबरदस्त खुशी और हौंसला दिया था। फिलहाल देखिए आप दीपिका पादूकोण की कुछ तस्वीरें...
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











