Deepika Padukone- प्रेग्नेंसी की वजह से दीपिका पादुकोण से छिन गई ब्लॉकबस्टर फिल्म? होगा करोड़ों का घाटा!

दीपिका पादुकोण इस वक्त कल्कि 2898 एडी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इस वक्त उनको लेकर ढेरों बातें हो रही हैं। इससे भी महत्वपूर्ण ये है कि अभिनेत्री काफी जल्दी अपने जीवन की नई पारी का आगाज करने वाली हैं।
जी हां, दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं और इसकी वजह से उनको करोड़ों का नुकसान होने वाला है। रिपोर्ट्स हैं कि कल्कि 2898 एडी के पार्ट 2 से दीपिका पादुकोण का पत्ता कट गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ पता नहीं चला है।
ऐसा कहा जा रहा है कि मैटरनिटी लीव के कारण दीपिका पादुकोण इस फिल्म की शूटिंग नहीं कर पाएंगी। उनको रिप्लेस करने की तैयारी हो रही है। इससे इतना तो तय है कि उनको करोड़ों का झटका लगेगा। खबरें हैं कि दीपिका पादुकोण को कल्कि के लिए 20 करोड़ की फीस मिली थी और ये एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर काफी ज्यादा है।
अभिनय की हुई तारीफ
दीपिका पादुकोण उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो कि बड़े पर्दे पर धमाका करती हैं। कल्कि में उनका किरदार जिसका नाम सुमति था उसको काफी पसंद किया गया था। प्रभास को उन्होने काफी जबरदस्त टक्कर दी थी। हालांकि अब वो प्रेग्नेंसी के बाद किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत के बाद से ही कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा गया है।
2018 में की थी शादी
दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी, और अब 6 साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। दीपिका इस साल सितंबर में पहले बच्चे को जन्म देंगी। देखने वाली बात होगी कि उनको घर में कौन आता है। हालांकि भविष्यवाणी की बात करें तो रणवीर सिंह एक बेटे के पिता बनेंगे। वर्कफ्रंट पर रणवीर सिंह कुछ दमदार प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों में हैं। साल 2024 में एक धमाका वो करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











