Confirmed: 600 करोड़ की 'महाभारत' दिवाली 2021 पर रिलीज, दीपिका पादकुोण बनेंगी द्रौपदी
महाभारत पर बॅालीवुड की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनाने की खबर अब तय मानी जा रही है। खुद दीपिका पादुकोण ने ये साफ कर दिया है कि महाभारत पर फिल्म बन रही है और वह इसमें द्रौपदी की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म से इससे पहले आमिर खान और निर्देशक नितेथ तिवारी का नाम जुड़ गया है।
लेकिन हाई बजट होने के कारण महाभारत को एक साथ कई निर्माताओं की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में अब बतौर कलाकार के अलावा दीपिका पादुकोण ने महाभारत में एक निर्माता के तौर पर भी अपना नाम जोड़ लिया है।

महाभारत की पूरी कहानी का फोकस द्रौपदी पर होने वाला है। ऐसे में दीपिका इस किरदार की अहमियत और लोकप्रियता के बलबूते निर्माता बनने की पहल कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications