..................... Deepika Padukone will invite Ranveer in Finding Fanny cast party - Hindi Filmibeat

दीपिका और रणवीर की वजह से हैं फाइडिंग फेनी चर्चा में!

होमी अदजानिया की फिल्म फाइडिंग फेनी पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में रही है। हालांकि फिल्म अंग्रेजी भाषा में हैं लेकिन उसका हिंदी भाषा में अनुवाद किया गया है। वैसे फिल्म को चर्चा में लाने के पीछे सबसे बड़ी वजह है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। दीपिका और रणवीर दोनों फाइडिंग फेनी में एक दूसरे के पति पत्नि के रुप में नज़र आएंगे। रणवीर का छोटा सा ही किरदार है लेकिन इस छोटे से किरदार के बावजूद फाइडिंग फेनी रणवीर और दीपिका की वजह से ही इतनी सुर्खियाों में है।

खबर है कि दीपिका पादुकोण फाइडिंग फेनी की पूरी स्टारकास्ट को एक पार्टी दे रही हैं और इस पार्टी में रणवीर सिंह के भी शामिल होने की खबर है। ये तो वही बात हो गयी कि आम के आम और गुठलियों के दाम। रणवीर और दीपिका एक दूसरे के साथ अकेले तो मिलकर पार्टी नहीं कर सकते क्योंकि आजकल दोनों के बीच अफेयर की खबरें काफी सुर्खियां बना रही हैं शायद इसीलिये ये तो काफी सेफ गेम हो गया कि फाइडिंग फेनी की स्टारकास्ट को पार्टी देने के बहाने दीपिका और रणवीर साथ में वक्त भी बिता लेंगे।

खैर एक खास बात ये भी है कि आजकल प्रियंका चोपड़ा के साथ रणवीर सिंह फिल्म दिल धड़कने दो की शूटिंग कर रहे हैं और खबरें हैं कि रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा आजकल एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिता रहे हैं और शायद इसी वजह से दीपिका को भी कई बार फाइडिंग फेनी के सेट पर देखा गया। इस वजह से ये भी खबरें आईं कि शायद दीपिका पादुकोण दिल धड़कने दो में केमियो कर रही हैं लेकिन दीपिका ने इन खबरों को गलत बताया।

तो अब तो इंतजार है फाइडिंग फेनी की इस पार्टी का, देखना है कि क्या रणवीर और दीपिका दोबारा से एक दूसरे के साथ अकेले वक्त बिताते कैमरों में कैद हो पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X