..................... Deepika Padukone will do her own action in 'Pathan', refuses to take a body double! 'पठान' में दीपिका पादुकोण खुद करेंगी दमदार एक्शन, बॉडी डबल लेने से किया साफ इंकार! - Hindi Filmibeat

'पठान' में दीपिका पादुकोण खुद करेंगी दमदार एक्शन, बॉडी डबल लेने से किया साफ इंकार!

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का हिस्सा बनने के लिए दीपिका पादुकोण काफी मेहनत कर रहीं हैं और इस वक्त उनको लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में दमदार एक्शन करते नजर आने वाली हैँ। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म के एक्शन सीन्स के लिए एक बड़ कदम उठाया है। जी हां, पता चला है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण अपने सारे एक्शन खुद ही करने वाली हैं।

ये काफी हद तक माना जा सकता है क्योंकि उनकी बॉडी बहुत एथलेटिक है। बड़ी खबर यही है कि अपने एक्शन सीन्स के लिए दीपिका इस बार बॉडीड डबल का सहारा नहीं लेंगी।

deepika padukone, pathan, दीपिका पादुकोण, पठान

ये पहली बार नहीं होगा जब दीपिका पादुकोण एक्शन करतीं नजर आएंगी क्योंकि चांदनी चौक टू चाइना में हम उनकी फाइट देख चुके हैं।

अपने स्टंट खुद करने का एक और मौका मिला है

अपने स्टंट खुद करने का एक और मौका मिला है

इसके बाद से उनको किसी भी फिल्म में इस तरह की फाइट करते नहीं देखा गया था और इसका बेसब्री से इंतजार अभिनेत्री कर रहीं थीँ। आखिरकार अब उन्हे सिद्धार्थ आनंद की पठान में अपने स्टंट खुद करने का एक और मौका मिला है, जहां वह सभी बॉडी डबल्स का निपटान करती है और अपने स्टंट में डूब जाती है।

रिस्की एक्शन भी कर रहे हैं

रिस्की एक्शन भी कर रहे हैं

पठान में शाहरुख खान कुछ रिस्की एक्शन भी कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी निश्चित ही काफी बड़ा धमाका करती नजर आने वाली है। शाहरुख खान लंबे समय के बाद इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं और फैंस को उम्मीद है कि फिल्म दमदार साबित होने वाली है।

निगेटिव रोल में

निगेटिव रोल में

शाहरुख खान की इस फिल्म से एक नाम और जुड़ा था और वो है सुपरस्टार जॉन अब्राहम जो कि निगेटिव रोल में हैं। इस फिल्म के लिए उन्होने काफी मेहनत की है।

 कैमियो करने

कैमियो करने

इसके अलावा पठान फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान भी कैमियो करने वाले हैं जो कि सबसे दमदार सीन होने वाला है। शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो का हिस्सा बने थे।

रणवीर सिंह के साथ मिलकर धमाका किया था

रणवीर सिंह के साथ मिलकर धमाका किया था

बात करें दीपिका पादुकोण की तो आखिरी बार उनको हालिया रिलीज 83 द फिल्म में देखा गया था और उन्होने रणवीर सिंह के साथ मिलकर धमाका किया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने कपिल देव की पत्नी का शानदार किरदार निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X