..................... Deepika Padukone will be the busiest actress of 2013 | साल 2013 की सबसे बड़ी फिल्म में दीपिका पादुकोण - Hindi Filmibeat

साल 2013 की सबसे बड़ी फिल्म में दीपिका पादुकोण

अभी तक तो केवल कहा जा रहा था कि सोनम कपूर ही साल 2013 की सबसे बिजी अदाकारा है लेकिन नहीं साल की बिजी हिरोईन तो दीपिका पादुकोण निकली जो कि साल 2013 की सबसे बड़ी फिल्म 'कोचादियन' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ हीरो हैं तमिल फिल्मों के भगवान रजनीकांत, यह फिल्म साल के बीच में रिलीज होगी। इसके अलावा तीन और बड़ी फिल्में दीपिका के पास हैं।

जिनमें किंग खान के साथ चेन्नई एक्सप्रेस,रणबीर कपूर के साथ 'ये जवानी है दीवानी भी' और संजय लीला भंसाली के साथ 'रामलीला' हैं। यह सारी फिल्में बड़ी और मेगा स्टार वाली हैं जिसके लिए दीपिका करोड़ो रूपये भी ले रही हैं।

वैसे सोनम और दीपिका के बीच मुकाबला ना चाहते हुए भी हो ही जाता है। क्योंकि दोनों ने साथ-साथ ही फिल्मों में कदम रखा है लेकिन हर बार की तरह दीपिका इस बार भी सोनम के ऊपर भारी पड़ रही हैं क्योंकि उनकी सारी फिल्में बड़े और हिट हीरो के साथ हैं जो कि अपने दम पर फिल्में चलवाते हैं। देखते हैं कि साल 2013 दीपिका और सोनम किसके लिए ज्यादा लकी और सक्सेसफुल साबित होता है।

वैसे इन दोनों के बीच में टशन रणबीर कपूर को भी लेकर हैं क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि रणबीर-दीपिका के ब्रेकअप का कारण सोनम कपूर थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X