सलमान खान के साथ नहीं- इस सुपरस्टार के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी FINAL

दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड फिल्म xXx सीरिज की तीसरी फिल्म में काम किया था। विन डीजल स्टारर यह फिल्म हिट रही थी। हाल ही में फिल्म के निर्देशक DJ Caruso ने ट्विटर पर फैंस के साथ सवाल जवाब करते हुए खुलासा किया कि इस सीरिज की चौथी फिल्म में भी दीपिका पादुकोण होंगी। कोई शक नहीं कि दीपिका फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे।

वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल के अंत तक दीपिका और रणवीर सिंह शादी भी करने वाले हैं। यानि की शादी के बाद दीपिका फिर से हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने वाली हैं। वहीं, फिलहाल दीपिका की एक भी बॉलीवुड फिल्म फाइनल नहीं है। खबर थी कि वह सलमान खान के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म में दिखेंगी। लेकिन फिलहाल भंसाली उस फिल्म पर काम नहीं कर रहे।

Deepika Padukone

ऐसे में लगता है दीपिका फैंस को उनकी फेवरिट एक्ट्रेस की बॉलीवुड फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। दीपिका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म पद्मावत थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिर दीपिका ने इरफान खान के साथ एक फिल्म साइन की। लेकिन इरफान कैंसर से ग्रसित हैं और उनका इलाज चल रहा है। लिहाजा, वो फिल्म भी फिलहाल पोस्टपोन हो चुकी है।

बहरहाल, संजय लीला भंसाली की फिल्म में एक बार फिर सलमान- दीपिका की जोड़ी बनते बनते रह गई है। यहां जानते हैं दीपिका पादुकोण ने अब तक सलमान खान की किन फिल्मों को किया रिजेक्ट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X