..................... Deepika Padukone wears 20 kilo armour for Bajirao Mastani - Hindi Filmibeat

बाजीराव मस्तानी में दिखेंगी 80 किलो की दीपिका पादुकोण!

[बॉलीवुड समाचार] जी हां ठीक पढ़ा आपने 80 किलो। वैसे जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि दीपिका पादुकोण फिलहाल तो 60 किलो की हैं। लेकिन बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान वो 80 किलो की हो गई हैं। अब वैसे भी यशराज की दम लगाके हईशा ने तो बता दिया कि वज़न ज़्यादा होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। खैर, इससे पहले कि आप दिमाग के घोड़े दौड़ाएं हम राज़ खोल ही देते हैं।

दरअसल, बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान दीपिका 20 किलो के कवच को पहन कर कई सीन की शूटिंग कर रही है। अब इसका वज़न दीपिका कैसे संभाल रही हैं ये वो ही जानें। पहले भी उन्होंने राम लीला की शूटिंग के दौरान 30 किलो का घाघरा पहना था जिसके वज़न से वो यहां वहां हो जाती थी।
ALSO SEE: दीपिका पादुकोण की 10 Unseen pics

अब इस फिल्म के लिए दीपिका 20 किलो का कवच पहन रही हैं। इस फिल्म में दीपिका को युद्ध के मैदान में तलवारबाजी करते हुए भी दिखाया जाएगा। इसकी ट्रेनिंग उन्होंने पिछले दिनों ली है। भारी-भरकम कपड़े में दीपिका को बेहतर दिखने के साथ-साथ अपनी एक्टिंग के जलवे भी दिखाने होंगे। हालांकि फिल्म के लिए सब कुछ परदों के पीछे रखा गया है और अभी तक किसी का भी लुक लीक नहीं हो पाया है। तो आप भी बस इंतज़ार करिए दीपिका के इस नए अंदाज़ का।

ALSO SEE: फिल्मफेयर PICS:हसीनाओं ने जीता दिल, एक्टर्स ने किया फैशन किल!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X