हिजाब पहन अबू धाबी पहुंचीं दीपिका पादुकोण, मस्जिद में रणवीर सिंह के लुक को देख हैरान रह गए लोग, कही ऐसी बात...

बॉलीवुड के पावर स्टार कपल कहलाए जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए दिनों किसी ना किसी चर्चा में बने रहते हैं। कभी दोनों को वेकेशन पर देखा जाता है तो कभी दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाते हैं, लेकिन हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने अबू धाबी का एक विज्ञापन वीडियो शेयर किया है। जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। बता दें कि दोनों ही लोकेशन की भर-भरके तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कपल को शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में भी देखा गया। जहां एक्ट्रेस अबाया पहने दिखीं वहीं रणवीर सिंह लंबी दाढ़ी में क्लासी लुक में नजर आए।
हिजाब पहन दीपिका ने कही ये बात
दीपिका और रणवीर ने विजिट अबू धाबी का प्रमोशनल वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा- 'मेरा सुकून' बता दें कि दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। दोनों का अलग अंदाज देख यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कोई इन्हें म्यूजियम भेजो रणवीर हमेशा ही अतरंगी अंदाज में नजर आते हैं। बता दें कि वीडियो में भी दीपिका रणवीर को म्यूजियम में रहने की सलाह देती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये अच्छा लगा कि आप दूसरों के कल्चर को इतना मानते हो। आप दूसरों के कल्चर का प्रमोशन कर रहे हो और अपना ?
लंबे समय बाद साथ दिए दीपिका-रणवीर
आपको बता दें कि दोनों को लंबे समय बाद एक साथ देखा गया। दोनों को 'सिंघम अगेन' में साथ देखा गया था। उसके बाद अब दोनों इस प्रमोशन वीडियो में नजर आ रहे हैं। आपको बताते चलें कि दीपिका पादुकोण ने पिछले साल बेटी को जन्म दिया था और तब से ही दीपिका पब्लिक इवेंट में कम ही नजर आती हैं। उनके काम और उनकी वर्किंग शिफ्ट को लेकर भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होती रहती हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों एटली की फिल्म 'AA22xA6' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट होंगे अल्लू अर्जुन। इस फिल्म के साथ ही दीपिका शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में भी काम कर रही हैं। वैसे तो दीपिका पादुकोण 'कल्कि 2898AD' के सीक्वल पर भी काम कर रही थीं, लेकिन उनकी भारी डिमांड की वजह से मेकर्स ने अपने हाथ पीछे खींच लिए।


Click it and Unblock the Notifications