..................... Deepika Padukone was seen travelling three month daughter dua, video viral - Hindi Filmibeat

तीन महीने की बेटी को सीने से चिपकाए सफर करती दिखीं Deepika Padukone,दुआ का चेहरा देखने के लिए बेताब हुए फैन्स

Deepika Padukone

Deepika Padukone was seen travelling three month old daughter dua: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और वह मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही हैं।

बता दें कि दीपिका को बीते समय दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में देखा गया था। इसके बाद दीपिका अपने मां और पिता के घर बेंगलुरु गई हुई थीं वहीं अब कुछ समय अपने माता पिता के घर रहने के बाद एक्ट्रेस मुंबई लौट रही हैं।

दीपिका पादुकोण का वीडियो हुआ वायरल
जी हां, हाल ही में दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जहां दीपिका लाल रंग का खूबसूरत आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। साथ ही दीपिका आंखों पर काला चश्मा लगाए अपनी नन्ही बेटी दुआ को सीने से चिपकाए घर लौटती दिख रही हैं।

पहली बार बेटी के साथ दिखीं दीपिका
बता दें कि दीपिका पहली बार बेटी के साथ यूं पब्लिक एरिया में नजर आ रही हैं। दीपिका को बेटी के साथ यूं देख फैन्स की भारी भीड़ जमा हो गई। दीपिका और दुआ के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दुआ का वीडियो देख यूजर्स ने यूं किया कमेंट
दीपिका और दुआ के वीडियो को देख यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- ये कितनी क्यूट है मैम प्लीज बेटी का चेहरा रिवील करो ना तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- मानना पड़ेगा दीपिका बहुत ही केयरिंग मां बनेगी। वहीं तीसरे यूजर ने कहा- वाऊ हमें तो उस दिन का इंतजार है जब दीपिका अपनी बेटी का चेहरा रिवील करेगी। वहीं चौथे यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा- दुआ के पिता रणवीर कहां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X