Abram को गले लगाती दिखीं Deepika Padukone, तस्वीर से है 'बेशरम रंग' का खास कनेक्शन!

deepika padukone

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को रिलीज हुए कुछ सप्ताह हो चुके हैं लेकिन इसके क्रेज को लेकर आज भी बात होती है। जिस तरह से फिल्म को लेकर विवाद सामने आया था वो कहीं गायब सा हो गया था जब फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करना शुरु कर दिया था। अब दीपिका पादुकोण को लेकर एक बार फिर से चर्चा है और इसका कारण है शाहरुख खान का बेटा अबराम।

जी हां, अबराम के साथ दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये तस्वीर पठान के गाने बेशमर रंग की शूटिंग के दौरान की है। दरअसल पठान के गाने 'बेशरम रंग' का मेकिंग वीडियो हाल ही में यशराज फिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था।

इस वीडियो में आपको दीपिका और अबराम का ये पल देखने को मिल जाएगा। इस तस्वीर को स्पेन का बताया जा रहा है और इस दौरान मुस्कुराती हुई दीपिका पादुकोण छोटे अबराम खान को लॉलीपॉप चबाते हुए गले लगाती हुई दिखाई दे रही है।

इसके बाद से वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अबराम को लोग पसंद कर रहे हैँ। बता दें कि अबराम शाहरुख खान के छोटे बेटे हैं और काफी ज्यादा क्यूट हैं। उनको लेकर मशहूर है कि वो अक्सर सोशल मीडिया पर पापा के साथ भी नजर आते रहते हैं और फैंस उनको काफी पसंद कर रहे हैं।

बात करें दीपिका पादुकोण को तो इस वक्त वो फिल्म पठान की सफलता का जश्न मना रहीं हैं और काफी जल्दी किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि शाहरुख खान अब जवान और डंकी की शूटिंग में बिजी होने वाले हैं। इसके लिए उन्होने काफी मेहनत की है और फिल्में दमदार होने वाली हैं।

More from Filmibeat

Read more about: deepika padukone abram
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X