..और एक बार फिर दीपिका पादुकोण बन गई प्रियंका चोपड़ा!
एक बार फिर विदेशी मीडिया ने दीपिका पादुकोण को प्रियंका चोपड़ा कहने की भूल कर दी। जानिए क्या है माजरा।
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दोनो ही बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी खास जगह बना चुकी हैं। खासकर प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर से लेकर सभी कई इंटरनेशन फंक्शन के रेड कार्पेट पर चल चुकी हैं और साथ हर बड़े शो में नजर आ चुकी हैं।
लेकिन अभी भी विदेशी मीडिया को दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को लेकर कन्फ्युजन बरकरार है। जी हां एक बार फिर दीपिका पादुकोण को लॉस एंजेल्स एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा बोला गया। हम एक पल के लिए मान भी लें कि दीपिका पादुकोण को पहचानने में गलती हो गई लेकिन दीपिका को प्रियंका बोलने का मतलब है कि वो ठीक से प्रियंका को भी नहीं पहचान पाए।
[Awww..जब काजोल को देख स्टेज से दौड़ पड़े शाहरुख खान..]
और ये सबसे ज्यादा सोचने वाली बात है कि दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दोनों को ही लेकर कन्फ्युजन है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण दोनों ही बॉलीवुड की बड़ी स्टार हैं।हमें भी उम्मीद है कि जल्द ही सभी कन्फ्युजन भी दूर हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications