फाइडिंग फेनी में रणवीर के केमियो से दीपिका थी अंजान!

दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर की फिल्म फाइंडिंग फेनी का हाल ही में म्यूसिक लॉंच किया गया जिसके दौरान दीपिका पादुकोण से मीडिया ने रणवीर सिंह के फाइडिंग फैनी में किये गये केमियो के बारे में पूछा। दीपिका पादुकोण का कहना था कि उन्हें खबर ही नहीं थी की रणवीर सिंह फिल्म में केमियो कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक होमी का भी यही कहना था कि रणवीर के केमियो के बारे में दीपिका को कुछ नहीं बताया गया था और ये खबर भी गलत है कि रणवीर ने दीपिका पादुकोण की वजह से फाइडिंग फेनी का हिस्सा बनना स्वीकार किया।

मुझे केमियो करने की जरुरत नहीं है- दीपिका पादुकोण

कुछ समय पहले खबरें ये भी आ रही थीं कि दीपिका पादुकोण ज़ोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो के सेट पर कई बार देखी गयीं और हो सकता है कि दीपिका फिल्म में केमियो कर रही हों। लेकिन दीपिका ने इन खबरों को भी गलत बताते हुए कहा- "मुझे केमियो करने की जरुरत नहीं है।" दीपिका ने ये तो साफ कर दिया कि वो किसी फिल्म में केमियो नहीं कर रही हैं लेकिन रणवीर के फाइडिंग फेनी में निभाये गये केमियो के बारे में भी दीपिका को जानकारी नहीं थी ये वाकई सोचने वाली बात है।

रणवीर और दीपिका की दोस्ती फिल्म राम-लीला के दौरान काफी सुर्खियों में थी। उसके बाद भी काफी समय तक दीपिका और रणवीर के अफेयर की खबरें भी चर्चा में रहीं लेकिन रणवीर और दीपिका ने हमेशा ही एक दूसरे को अपना करीबी दोस्त बताया। इसके बावजूद इन दोनों को कई बार अकेले मुंबई के कई रेस्तरां या कई पार्टियों में किनारे बैठकर गपशप करते पाया गया जिसके बाद इनके अफेयर की खबरें और ज्यादा गंभीर हो गयीं।

फिल्हाल दीपिका और रणवीर की जोड़ी को दोबारा परदे पर देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं, फाइडिंग फेनी में चूंकि रणवीर का केमियो है तो दीपिका के साथ उनके रोमांटिक सीन्स को तो फैंस मिस करेंगे ही। देखते हैं कब ये जोड़ी दोबारा दर्शकों का एंटरटेन करने के लिए लौटती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X