दीपिका जाना चाहती हैं हॉलीवुड, प्रियंका से है बराबरी!

बॉलीवुड में एक के बाद एक लगातार चार हिट फिल्में दे चुकी दीपिका पादुकोण को लगता है कि अब तो बॉलीवुड में उन्होंने अपना सिक्का जमा लिया है। तो बॉलीवुड के बाद अब बचता है हॉलीवुड जहां पर दीपिका अब जाना चाहती हैं। दीपिका पादुकोण को वैसे फास्ट एंड फ्यूरियस 7 में काम करने का मौका मिला था लेकिन दीपिका उस फिल्म का हिस्सा ना बन सकीं क्योंकि वो राम लीला फिल्म में व्यस्त थीं और वो अपना कमिटमेंट नहीं तोड़ना चाहती थीं। लेकिन अब दीपिका के पास सिर्फ शाहरुख खान के साथ हैप्पी न्यू ईयर फिल्म ही है इसके अलावा फिल्हाल वो कोई फिल्म साइन नहीं कर रही हैं। तो हो सकता है कि दीपिका इसी दौरान अपने हॉलीवुड मिशन को भी पूरा कर लें।

वैसे दीपिका को इस बात का कोई अफसोस नहीं है कि राम लीला फिल्म के चलते वो फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म नहीं कर पाईं। क्योंकि राम लीला को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉंस मिला था। अब दीपिका अपने हॉलीवुड के मिशन पर जुट गयी हैं। दीपिका का कहना है मुझे कोई पछतावा नहीं है कि राम लीला की वजह से मैंने हॉलीवुड फिल्म छोड़ दी। मुझे यहां राम लीला को अपना समय देना था। मैं इसे बीच में नहीं छोड़ सकती थी। मैंने अपना कमिटमेंट आगे रखा। फिल्म को जितना अच्छा रिस्पॉंस मिला उससे मुझे ये एहसास हुआ कि मेहनत का फल हमेशा ही मीठा होता है।

दीपिका ने हॉलीवुड फिल्मों छोटे या बड़े किरदारों के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं हॉलीवुड फिल्म करना चाहती हूं लेकिन मुझे छोटे या बड़े रोल से कोई फर्क नहीं पड़ता। रोल कितना इंपोर्टेंट है ये मायने रखता है। ना कि रोल की लंबाई। एक अच्छा एक्टर छोटे से रोल में भी दर्शकों को इंप्रेस कर सकता है। वैसे दीपिका के इस हॉलीवुड रुझान को देखकर ये महसूस हो रहा है कि कहीं दीपिका अपनी समकालीन एक्ट्रेस प्रियंका के साथ तो कोई रेस नहीं लगा रही हैं। खैर जो भी हो लेकिन हमें तो यही उम्मीद है कि दीपिका ने इतने कम समय में जितनी मेहनत से सफलता हासिल की है वही सफलता उन्हें हॉलीवुड में भी मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X