दीपिका पादुकोण ने जताई इच्छा- इस पुरुष खिलाड़ी का रोल निभाना चाहती हैं- मेकर्स से लगाई गुहार
दीपिका पादुकोण के टैंलेंट की तो इस समय दुनिया दीवानी है और जिस भी किरदार में घुसती हैं उसको अपना बना ही लेती हैं। दीपिका पादुकोण ने एक से बेहतर एक फिल्मो में दमदार काम किया है और लगातार धमाका करती जा रही हैं। हाल ही में दीपिका ने एक ऐसी इच्छा जाहिर की है जो कि शायद कभी भी पूरी नहीं हो सकती है। दरअसल दीपिका पादुकोण एक स्पोर्ट्समैन की बायोपिक करना चाहती हैं, वो कोई नहीं बल्कि उनके पिता प्रकाश पादुकोण हैं।
गौरतलब है कि दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण एक शानदार और जानेमाने खिलाड़ी हैं। दीपिका पादुकोण इस किरदार को बड़े पर्दे पर निभाना चाहती हैं।

दीपिका का कहना है कि मुझे पता है कि जेंडर की समस्या है लेकिन अगर मुझे ऐसा किरदार निभाना है तो उस जमाने की कोई तो लीजेंड खिलाड़ी होंगी। जो इस सुख सुविधाओं के बिना ही इतनी बड़ी खिलाड़ी बनी होंगी।
मै आशा करती हूं कि मेरी इस बात को कोई फिल्ममेकर सुन रहा हो। दीपिका पादुकोण इस समय फिल्म छपाक की शूटिंग कर रहीं हैं जिसमें वो एक एसिड अटैक पीड़ित महिला का रोल कर रही हैं जो कि सच्ची कहानी है।


Click it and Unblock the Notifications