मां नहीं दोस्त बनना चाहती हैं दीपिका पादुकोण!

दीपिका पादुकोण का मानना है कि बच्चों को अपने माता-पिता से कुछ भी नहीं छुपाना चाहिए। साथ ही माता-पिता की भी ये जिम्मेदारी है कि वो अपने बच्चों को समझें और उनकी बातें सुने। पीकू में दीपिका पादुकोण एक ऐसी बेटी का किरदार निभा रही हैं जो कि अकेले अपने बाबा की देखभाल करती है और उनकी दोस्त बनकर उनकी मुश्किलों को समझती है।

दीपिका पादुकोण से जब हमने पूछा कि अपने माता-पिता के साथ उनका कैसा रिश्ता है और क्या वो असल जिदंगी में अपने माता-पिता की बातों व उनकी इच्छाओं को समझ पाती हैं। इसपर दीपिका का जवाब कुछ यूं था "मुझे ऐसा लगता है कि अपने माता-पिता के साथ एक बेहतरीन रिश्ता व कनेक्शन होना बेहद जरुरी है, लेकिन उसी के साथ उनका एक डर भी जरुरी है। इसके अलावा माता-पिता के साथ एक दोस्ताना व्यवहार बना कर रखना चाहिए व उनसे कुछ भी छुपाना नहीं चाहिए। अपनी हर बात उनके साथ डिसकस करनी चाहिए। "

"मैं उम्मीद करती हूं कि मेरे भी जब बच्चे हों तो मैं उनके साथ दोस्त बनकर रहूं और वो मुझसे कुछ ना छुपाएं। साथ ही वो मेरी इज्जत करें और प्यार दें।" कुल मिलाकर दीपिका पादुकोण का मानना है कि वो मां बनेंगी तो अपने बच्चों के साथ दोस्त बनकर रहेंगी ना कि टिपिकल गुस्से वाली मां।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X