Oooo..अनुष्का के साथ रणवीर को देख जल गईं दीपिका!
[बॉलीवुड न्यूज] 'पीकू' की सफलता से दीपिका पादुकोण काफी उत्साहित हैं, लेकिन साथ ही उन्हें एक बात का मलाल भी है। जी हां, बता दें, हाल ही में दीपिका ने जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' हिस्सा न बन पाने का मलाल जताया है।
'दिल धड़कने दो' का ट्रेलर देखने के बाद दीपिका पादुकोण ने बयान दिया है कि, 'काश मैं यह फिल्म कर पाती, मुझे सचमुच इसका मलाल है।' बता दें, दीपिका ने पीकू की सक्सेस पार्टी के दौरान ये बातें कहीं।
दरअसल, यहां मीडिया ने जब उनसे पूछा कि क्या उन्होंने 'दिल धड़कने दो' का ट्रेलर देखा, तो दीपिका फिल्म ने तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिया। दीपिका ने कहा, ''ट्रेलर बहुत शानदार है। यदि आप मुझसे पूछेंगे कि इस साल मैं किन फिल्मों में काम करना चाहती थी, तो मैं कहूंगी 'दिल धड़कने दो' उनमें से एक है। काश मैं इस फिल्म में काम कर पाती।'
दीपिका ने बताया, कौन है बेहतर..रणवीर या रणबीर!
दीपिका ने आगे कहा, 'जोया मेरी करीबी दोस्त है और उसने मुझे फिल्म की कहानी पढ़ने के लिए दी थी। वह कहानी पर मेरी राय जानना चाहती थी और मुझे लगता है यह कमाल की कहानी है।'
CLEAR: सलमान खान के साथ कोई फिल्म नहीं कर रही हैं दीपिका!
बता दें, दिल धड़कने दो में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर और शेफाली शाह मुख्य किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में एक बार फिर रणवीर सिंह और अनुष्का जोड़ी बने दिखेंगे। वहीं, इनका एक गाना भी रिलीज किया गया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
हम्मम.. कहीं दीपिका रणवीर- अनुष्का को साथ देख जल तो नहीं रही हैं। आखिर अनुष्का और रणवीर की प्रेम-कहानी भी काफी समय तक सूर्खियों में छाई रही थी।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications




