..................... लॉकडाउन में 20 घंटा सो रहे रणवीर, दीपिका ने बताया बाकी 4 घंटों का हाल | Deepika padukone wanted to marry a South Indian, Ranveer sleeping 20 hours - Hindi Filmibeat

लॉकडाउन में 20 घंटा सो रहे रणवीर, दीपिका ने बताया बाकी 4 घंटों का हाल

बॉलीवुड स्टार्स इस समय लॉकडाउन में व्यस्त हैं और अब दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में बताया कि रणवीर सिंह के साथ उनका लॉकडाउन कैसा जा रहा है। दीपिका ने बताया कि रणवीर के साथ रहना बहुत ही आसान है क्योंकि वो दिन में 20 घंटा सोते हैं।

बाकी के 4 घंटों में वो दोनों या तो फिल्म देखते हैं या फिर एक्सरसाइज़ कर लेते हैं। इसलिए रणवीर, दीपिका को ज़्यादा परेशान नहीं कर रहे हैं और दीपिका को अपनी मर्ज़ी से अपना समय बिताने मिल रहा है।

deepika-padukone-wanted-to-marry-a-south-indian-ranveer-sleeping-20-hours-during-lockdown

किचन की बात करते हुए दीपिका ने बताया कि रणवीर कभी किचन में नहीं घुसते हैं। खुद को बारे में बताते हुए दीपिका ने कहा कि मैं कॉन्टिनेंटल खाना बना सकती हूं लेकिन मुझे कुकर से डर लगता है।

ये समय मैं भारतीय खाना बनाना सीखने की कोशिश में बिताना चाह रही हूं। मैं चाहती हूं कि मुझे आटा, बेसन, धनिया - पुदीना का अंतर पता चल पाए।

एक और इंटरव्यू में दीपिका ने बताया कि उन्हें पहले लगता था कि रणवीर दिल्ली से हैं। वो ये जानकर चौंक गईं कि रणवीर सिंह Bandra Boy हैं। हालांकि उन्होंने माना कि वो हमेशा किसी साउथ इंडियन लड़के से शादी करना चाहती थीं।

खैर इस खाली समय में लोग पुरानी यादें ताज़ा ही करते हैं। ऐसे में हम लेकर आ गए हैं दीपिका और रणवीर की शादी का एलबम, चलिए आप भी थोड़ी यादें ताज़ा कर लीजिए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X