छपाक के बॉक्स ऑफिस संघर्ष के बाद दीपिका पादुकोण ने छोड़ी ये बायोपिक

दीपिका पादुकोण की छपाक जब से रिलीज़ हुई है बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नज़र आई और अब खबर है कि छपाक के बाद दीपिका पादुकोण ने अपनी अगली बायोपिक फिल्म छोड़ दी है। दीपिका पादुकोण नाती बिनोदिनी बायोपिक में काम करने वाली थीं जिसे परिणीता फेम प्रदीप सरकार डायरेक्ट कर रहे थे।

अब खबर है कि दीपिका पादुकोण ने ये फिल्म छोड़ दी है। खबरों की मानें तो छपाक के बाद दीपिका कोई हल्की फुल्की कॉमर्शियल फिल्म करना चाहती थीं और फिलहाल वो करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक रोमांटिक फिल्म कर रही हैं।

deepika-padukone-walks-out-of-nati-binodini-biopic

बिनोदिनी दास बंगाल की एक मशहूर कोठे वाली थी जिन्होंने आगे चलकर कलकत्ता के थियेटर जगत में अपना ऊंचा नाम कमाया था। लेकिन दीपिका, छपाक के बाद अब इतना इंटेंस किरदार नहीं करना चाहती थीं। हालांकि कुछ दिन पहले, प्रदीप सरकार ने दीपिका को narration दिया था और दीपिका को ये कहानी काफी पसंद आई।

इसके बाद दीपिका छपाक प्रमोशन में व्यस्त हो गई थीं। इसके एक महीने बाद दीपिका की टीम ने फिल्म की टीम को बताया कि दीपिका इस समय कोई इंटेंस फिल्म नहीं करना चाहती हैं।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब दीपिका ने कोई बड़ी फिल्म रिजेक्ट की हो। यहां देखिए उनकी रिजेक्टेड फिल्मों की लिस्ट

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X