"छपाक" की रिलीज पर सिद्धिविनायक पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लिया बाप्पा का आशीर्वाद- PICS
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' आज सिनेमाघरों में लग चुकी है। यह फिल्म रिलीज से पहले से ही काफी चर्चा में रही है क्योंकि फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर्स की कहानी है। रिलीज के दिन दीपिका बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची हैं। बता दें, दीपिका हर बार अपनी रिलीज़ से पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाना सुनिश्चित करती हैं।
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 जनवरी को दर्शकों के सामने आ चुकी है और फिल्म को पब्लिक से खूब तारीफ मिल रही है। लोगों को फिल्म का कंटेंट और खासकर दीपिका का काम बेहद पसंद आ रहा है।

हाल ही में, एक प्रमुख पत्रिका ने अभिनेत्री को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में नामित किया है और इसी उत्साह के साथ दीपिका पादुकोण अपने दमदार अभिनय कौशल के साथ एसिड अटैक सर्वाइवर्स को एक पहचान दिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
"छपाक" एक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है और दीपिका को विभिन्न अवसर पर उनके साथ देखा गया है जहाँ अभिनेत्री उनके समर्थन और साहस की प्रशंसा करते नज़र आई है। छपाक के बाद, अभिनेत्री रणवीर सिंह के साथ '83 में दिखाई देंगी। साथ ही, दीपिका जल्द ही शकुन बत्रा निर्देशन की शूटिंग शुरू करेंगी।
'छपाक' फिल्म रिव्यू: कुछ फिल्में अच्छी या बुरी नहीं, बल्कि ज़रूरी होती हैं


Click it and Unblock the Notifications

