VVIP लाइन में लगकर गणपति दर्शन करने पहुंची दीपिका पादुकोण, तस्वीरें वायरल
Recommended Video
दीपिका पादुकोण की एक झलक पाने को हर कोई बेताब रहता है लेकिन दीपिका पादुकोण VVIP लाइन में लगकर लाल बाग के राजा की एक झलक पाने के लिए पहुंची। गणपति विसर्जन से पहले, दीपिका पादुकोण ने बप्पा के दर्शन किए और विधिवत पूजा और आरती की। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण काफी समय से सोशल मीडिया से गायब हैं और उनके बारे में कोई अपडेट फिलहाल जल्दी मिल नहीं रहा है। ऐसे में उनकी एक झलक देखकर फैन्स बेहद खुश हैं।
दीपिका गणपति के दर्शन करने साड़ी में पहुंची और हमेशा की ही तरह वो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। कुछ तस्वीरों में उनके साथ अनंत अंबानी भी दिखाई दिए। गौरतलब है कि लाल बाग के राजा की मूर्ति देखने लोग दूर दूर से आते हैं। ये मुंबई की सबसे बड़ी गणपति मूर्ति मानी जाती है।
कल लाल बाग के राजा के दर्शन के दौरान ही स्वरा भास्कर की चप्पल चोरी हो गई थी और वो नंगे पांव पंडाल से घर वापस लौटीं। स्वरा ने अपना वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था।


Click it and Unblock the Notifications











