ना पापा शाहरुख ना मां गौरी.. इस शादीशुदा सुपरस्टार हसीना के साथ जवान देखने पहुंचा किंग खान का लाडला अबराम

Deepika Padukone With Abram: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज होते ही दुनियाभर में छा गई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने ही जहां झंडे गाढ़ दिए थे तो वहीं ओपनिंग डे पर ही ये 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फैंस के साथ साथ पूरा बॉलीवुड शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए एक्साइडेट दिखाई दे रहा था। ऐसे में तमाम सेलेब्स भी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।
भला इस लिस्ट में उनका परिवार और अजीज दीपिका पादुकोण कैसे पीछे रह सकती हैं। ऐसे में दीपिका पादुकोण भी जवान को देखने के लिए पहुंचीं। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। दीपिका के साथ इस दौरान शाहरुख खान का छोटा बेटा अबराम भी दिखाई दिया। दीपिका अबराम के बेहद प्यार से होल्ड किए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही इस तस्वीर में शाहरुख खान की सास भी दिखाई दे रही हैं।
खबर है कि फिल्म 'जवान' के रिलीज होते ही आज सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर भयंकर भीड़ देखी जा रही है। शाहरुख खान के डाय हार्ड फैंस छुट्टी के दिन अपनी नींद खराब कर सिनेमाघरों में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए पहुंच चुके हैं। ये सभी लोग इस फिल्म को सेलिब्रेट करने के लिए थिएटर्स में पहुंचे हैं। वहीं गत 6 सितंबर की रात को शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया था जिसमें फिल्म की कास्ट के अलावा ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ भी इसे देखने पहुंचे थे।
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को एटली ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में किंग खान के अलावा साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण समेत कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान अपनी लग्जरी गाड़ी से जवान की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। हालांकि उन्होंने एंट्री छुपते-छुपाते की थी। उनकी गाड़ी में ब्लैक कलर का पर्दा लगा था, जिससे एक्टर को कैमरे पर कैप्चर नहीं किया जा सका। जानकारी के अनुसार फिल्म 'जवान' की स्क्रीनिंग यशराज फिल्म स्टूडियोज में रखी गई थी।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अपने कुछ खास दोस्तों के साथ पापा की फिल्म 'जवान' देखने पहुंची थीं। फिल्म की स्क्रीनिंग में सुहाना का अंदाज बिल्कुल अलग नजर आ रहा था। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी एक अलग अंदाज में 'जवान' देखने पहुंचीं थीं। उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस लगाए हुए थे जिससे उनका स्वैग देखने वाला लग रहा था। इसके अलावा ऋतिक रोशन भी 'जवान' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications











