दीपिका पादुकोण ने लंदन मैडम तुसाद में किया पुतले का अनावरण- रणवीर सिंह देखते रह गए
Recommended Video

दीपिका पादुकोण आज सफलका की बुलंदियों को छू रहीं हैं और उस मकाम पर हैं जहां पर पहुंचने का सपना लगभग सभी एक्ट्रेस देखती हैं। हाल ही में लंदन के मैडम तुसाद में दीपिका पादुकोण ने खुद अपने वैक्स पुतले का अनावरण किया और इस मौके पर उनके साथ उनके पतिदेव और कमाल के अभिनेता रणवीर सिंह मौजूद थे। बता दें कि इस पुतले के अनावरण के समय दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर लाइव गईं और दुनियाभर के फैंस को इस बारे में जानकारी दे डाली।
इस समय उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर धमाकेदार तरीके से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि दीपिका पादुकोण ने मैडम तुसाद म्यूजियम में एंट्री करने के साथ पहुंचकर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया।

इस मौके पर सबसे ज्यादा सरप्राइज रणवीरसिंह नजर आए। रणवीर सिंह ने जब दीपिका के स्टेच्यू को देखा तो वो काफी देर तक इसको लगातार देखते रहे।
लगभग एक साल पहले इसको लेकर खबर आई थी कि मैडम तुसाद में दीपिका पादुकोण का पुतला लगने वाला है। इनके अलावा लंदन में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित के पुतले लगे हुए हैँ।


Click it and Unblock the Notifications