..................... Deepika Padukone is reportedly upset and angry with Shahrukh Khan Why? | शाहरूख खान से क्यों खफा है दीपिका? - Hindi Filmibeat

शाहरूख खान से क्यों खफा हैं दीपिका?

जहां महिला दिवस पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को खुश करने के लिए अभिेनेता शाहरूख खान ने अपनी आने फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की कास्टिंग में अपने नाम के पहले दीपिका पादुकोण का नाम डालकर सम्मान देना चाहते हैं वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण शाहरूख खान से नाराज हो गयी हैं।

क्योंकि अपने बड़बोलेपन में किंग खान ने दीपिका पादुकोण और उनके नये मित्र रणवीर सिंह को लेकर उनसे कुछ कह दिया था जिसके कारण दीपिका, शाहरूख से बुरी तरह से नाराज हो गयी। यह सब हुआ चेन्नई एक्सप्रेस के सेट पर।

दीपिका ने शाहरूख से बोलचाल भी बंद कर दी है। लेकिन दीपिका की नाराजगी किंग खान से झेल नहीं गयीं और उन्होंने तुरंत दीपिका से माफी मांग ली। चेन्नई एक्सप्रेस रोहित शेट्टी की फिल्म है जो कि ईद पर रीलिज होगी,ऐसा अनुमान हैं।

मालूम हो कि ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर सिंह के बीच में कुछ चल रहा है। पिल्म रामलीला में दोनों साथ काम कर रहे हैं। पिछले दिनों कई महिलाओं से संबध रख चुके रणवीर सिंह ने खुले आम कहा था कि उन्हें दीपिका बहुत अच्छी लगती है लेकिन अब यह प्यार है यह कहना थोड़ी सी जल्दबाजी होगी।

वैसे दीपिका पादुकोण इससे पहले भी भी रणबीर कपूर और सिद्धार्थ माल्या के साथ लंबी डेटिंग कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X